{"_id":"69a80a9a847d59a2b00c6948","slug":"submarine-attack-on-iranian-ship-sri-lanka-coast-updates-people-missing-casualties-rescue-op-hindi-news-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack on Iranian Ship: ईरानी जहाज पर हमले में 87 लोगों की मौत; श्रीलंका के पास हुई घटना से गहराई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Attack on Iranian Ship: ईरानी जहाज पर हमले में 87 लोगों की मौत; श्रीलंका के पास हुई घटना से गहराई चिंता
Wed, 04 Mar 2026 04:04 PM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।
Published by: Nirmal Kant
Updated Wed, 04 Mar 2026 04:04 PM IST
सार
Attack on Iranian Ship: श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी हमले के बाद समुद्र में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 101 लोग लापता और 78 घायल बताए जा रहे हैं। आपात संदेश मिलने के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने बड़े पैमाने पर खोज-बचाव अभियान चलाया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
जहाज पर हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को एक आपात स्थिति सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी से हमले 87 लोग मारे गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
बचाव अभियान कैसे शुरू हुआ?
यह घटना बुधवार को श्रीलंका के तटवर्ती जलक्षेत्र में हुई। जहाज की ओर से आपातकालीन संदेश भेजे जाने के बाद श्रीलंका की नौसेना ने बडे़ पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। नौसेना ने पुष्टि की कि कई लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।
बचाव अभियान कैसे शुरू हुआ?
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी जहाज से आपात संकेत मिलने के तुरंत बाद श्रीलंकाई नौसेना ने बचाव अभियान के लिए अपने जहाज भेजे। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि नौसेना ने 32 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले घायलों की जो संख्या बताई गई थी, अब उसमें संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के संग्रहालय ने भारत को लौटाई प्राचीन प्रतिमा, तमिलनाडु के मंदिर में स्थापित की जाएगी
सरकार का क्या कहना है?
विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने पहले संसद सदस्यों को बताया था कि डूबते जहाज से कर्मियों को उपचार के लिए तट पर लाया गया है। हालांकि, उन्होंने अभियान से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका इस घटना पर उचित कदम उठाएगा। फिलहाल जहाज की पहचान, उस पर सवार लोगों की कुल संख्या और कथित पनडुब्बी हमले के लिए जिम्मेदार पक्ष के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
श्रीलंकाई रक्षा अधिकारियों और ईरानी अधिकारियों की ओर से से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन