West Asia Conflict Live: अंगोला से LPG खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां; ईरान की US-इस्राइल को चेतावनी
{"_id":"69c9819bbaf5d9c81405627b","slug":"west-asia-conflict-live-updates-31-day-iran-israel-us-war-saudi-turkey-egypt-to-hold-talks-2026-03-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict Live: अंगोला से LPG खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां; ईरान की US-इस्राइल को चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 30 Mar 2026 10:45 PM IST
Shubham Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shubham Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:45 PM IST
खास बातें
Israel Iran US Conflict Live Updates: Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में जारी संकट का फिलहाल कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। आसमान मिसाइलों से दहक रहा है, जमीन धमाकों से कांप रही है और हर दिन हालात और खतरनाक होते जा रहे हैं। युद्ध अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन चुका है। अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ जारी संघर्ष अब 31वें दिन में पहुंच चुका है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:42 PM, 30-Mar-2026
अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां, होर्मुज से नहीं गुजरना होगा
ईरान जंग की वजह से भारत में आई गैस की कमी से निपटने के लिए सरकारी तेल और गैस कंपनियां अब नए देशों से रसोई गैस (एलपीजी) खरीदने का विकल्प तलाश रही है। इसी वजह से इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल जैसी कंपनियां अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल से एलपीजी खरीदने पर बातचीत कर रही हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनियां सोनानगोल के साथ लंबे समय का समझौता करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और सरकार स्तर पर भी चर्चा चल रही है।
05:18 PM, 30-Mar-2026
ईरान की धमकी- अमेरिकी-इस्राइली अधिकारियों के घर अब वैध लक्ष्य
ईरान ने अमेरिकी और इस्राइली अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई, जब ईरानी शहरों में आवासीय इलाके हमलों के दायरे में आ गए हैं। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जोलघारी ने रविवार को कहा कि अमेरिकी और इस्राइली सैन्य और राजनीतिक अधिकारियों के घर अब 'वैध लक्ष्य' माने जा सकते हैं। यह चेतावनी उस समय आई,जब ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ रहा है।जोलघारी ने कहा कि ईरान के कई शहरों में अमेरिकी और इस्राइली बलों की ओर से आवासीय क्षेत्रों पर किए गए हमलों के जवाब में यह निर्णय लिया गया है। इस बयान से क्षेत्र में संघर्ष की तीव्रता बढ़ने और नागरिकों और अधिकारियों के लिए जोखिम बढ़ने का डर पैदा हो गया है।
विज्ञापन
04:29 PM, 30-Mar-2026
स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र
स्पेन ने कहा कि उसने ईरान के साथ जारी युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के अब अमेरिकी सैन्य विमान अब स्पेन के ऊपर से होकर अपने मिशन के लिए नहीं जा सकेंगे और उन्हें वैकल्पिक रास्ते अपनाने होंगे। एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी।02:57 PM, 30-Mar-2026
इराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर हमला
इराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर आज हमला हुआ। यह एयरबेस बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।02:50 PM, 30-Mar-2026
हाइफा पर हुए हमले में तेल रिफाइनरी में लगी आग
इस्राइल के हाइफा में हुए हमले में एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। हमले के चलते रिफाइनरी में आग लग गई और रिफाइनरी से काला धुआं उठता देखा गया। जिस रिफाइनरी को निशाना बनाया गया, वह बाजान तेल रिफाइनरी है और इस जगह पर बीती 19 मार्च को भी हमला हुआ था।01:58 PM, 30-Mar-2026
इस्राइली हमले में दक्षिणी लेबनान में कई की मौत
लेबनान की न्यूज एजेंसी ने बताया है कि इस्राइली हवाई हमले में लेबनान के बाराशित शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इस्राइल ने हनाविया इलाके में भी हमले किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 30-Mar-2026
इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला
इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे यूएस विक्ट्री बेस पर सोमवार को रॉकेट हमला होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सैन्य अड्डा राजधानी बगदाद के पश्चिम में 20 किलोमीटर दूर है। हैरानी की बात ये है कि एयर डिफेंस सिस्टम इस रॉकेट को इंटरसेप्ट नहीं कर सका और रॉकेट हमले में सैन्य अड्डे पर तैनात ए32बी ट्रांसपोर्ट विमान में आग लग गई। इराक के इस अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहली बार हमला हुआ है। यह सैन्य अड्डा इराक में अमेरिका का सबसे सुरक्षित बेस माना जाता है। यही वजह है कि यहां हमला होना अमेरिका के लिए चिंता की बात है। हालांकि हमले के वक्त सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक मौजूद नहीं थे।11:11 AM, 30-Mar-2026
यमन से इस्राइल के हाइफा शहर पर दागे गए रॉकेट
इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि बंदरगाह शहर हाइफा पर रॉकेट हमले हुए। इस्राइली एयर डिफेंस ने दो ड्रोन और पांच रॉकेट को इंटरसेप्ट कर हवा में ही तबाह कर दिया। ये हमले यमन से किए गए। माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने ये हमले किए। ईरान से भी रविवार को इस्राइली पर मिसाइल हमले किए गए।10:41 AM, 30-Mar-2026
खाड़ी देशों में बढ़े ईरान के हमले
ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी हैं और ईरान द्वारा खाड़ी देशों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान की वायु सेना और नौसेना तबाह हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से ईरान द्वारा पलटवार किया जा रहा है, उससे ट्रंप के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।07:14 AM, 30-Mar-2026
तेहरान में जोरदार धमाका, आस‑पास हलचल बढ़ी
ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार सुबह दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे शहर के उत्तरी हिस्सों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों और कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले शहर में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय होते देखे गए। अभी तक धमाके के कारणों और नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।