फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Welsh leader Vaughan Gething will resign over campaign donation scandal

UK: 'कैंपेन डोनेशन स्कैम के कारण दूंगा इस्तीफा' वेल्स मंत्री वॉन गेथिंग का एलान; मार्च में ही संभाला था पद

Tue, 16 Jul 2024 05:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 16 Jul 2024 05:34 PM IST
सार

UK: वेल्स के प्रथम मंत्री वॉन गेथिंग पदभार ग्रहण करने के चार महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। वॉन गेथिंग ने मंगलवार को कहा कि वह कैंपेन डोनेशन स्कैम के कारण अपनी सरकार के कई सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन
Welsh leader Vaughan Gething will resign over campaign donation scandal
वेल्स के प्रथम मंत्री वॉन गेथिंग - फोटो : X / @vaughangething

विस्तार

वेल्स के प्रथम मंत्री वॉन गेथिंग ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है, दरअसल पद संभालने के बाद से ही वॉन गेथिंग को कई घोटालों के आरोपों का सामना करना पड़ा था। जिसमें एक रीसाइक्लिंग कंपनी से 200,000 पाउंड ($255,000) का डोनेशन लिए जाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था।
विज्ञापन


सरकार के चार सदस्यों के इस्तीफे के बाद एलान
वहीं इस एलान के दौरान वॉन गेथिंग ने कहा कि मैंने आज सुबह वेल्श लेबर पार्टी के नेता और प्रथम मंत्री के रूप में पद छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने का कठिन फैसला लिया है। बता दें कि वॉन गेथिंग की अर्धस्वायत्त सरकार के चार सदस्यों की तरफ से इस्तीफा देने की मांग के बाद से उन्होंने यह घोषणा की।
विज्ञापन


मार्च में बने थे यूके में सरकार के पहले अश्वेत नेता
वॉन गेथिंग के पिता वेल्श और मां जाम्बियन हैं, उन्होंने मार्च में कार्डिफ-आधारित प्रशासन का प्रमुख चुने जाने के बाद इतिहास रचा था और वह यूके में सरकार के पहले अश्वेत नेता बने थे। हालांकि उन्हें अपने नेतृत्व अभियान के दौरान एक रीसाइक्लिंग कंपनी से 200,000 पाउंड ($255,000) का डोनेशन स्वीकार करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके मालिक को पर्यावरण संबंधी अपराधों और स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेल्स की संसद में हार गए थे अविश्वास मत
वेल्श राष्ट्रवादी पार्टी प्लेड सिमरू की तरफ से अप्रैल में वॉन गेथिंग की अल्पसंख्यक लेबर सरकार के साथ सहयोग व्यवस्था समाप्त करने के बाद से उनका नेतृत्व ढह गया। अगले महीने वॉन गेथिंग वेल्स की संसद, सेनेड में एक गैर-बाध्यकारी अविश्वास मत हार गए।


इस्तीफे के बयान में क्या बोले वॉन गेथिंग?
अपना इस्तीफा देने के बयान में वॉन गेथिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि गर्मियों में मेरे नेतृत्व में चिंतन, पुनर्निर्माण और नवीनीकरण का दौर आ सकता है। हालांकि मैं मानता हूं कि अब यह संभव नहीं है। बता दें कि लगभग 3 मिलियन आबादी वाला वेल्स, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के साथ यूनाइटेड किंगडम के चार हिस्सों में से एक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed