फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We keep naughty women at home, say Taliban as they promise good news soon

Afghanistan : तालिबान सरकार लड़कियों को जल्द देगी छूट, पर घरों में कैद रहेंगी 'शरारती महिलाएं'

Thu, 19 May 2022 10:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 19 May 2022 10:24 AM IST
सार

पिछले साल अगस्त में सत्ता में आने से पहले महिलाओं की आजादी को लेकर किए गए वादे से  तालिबान सरकार पहले ही मुकर चुकी है। उसने सत्ता में आते ही लड़कियों की पढ़ाई बंद करा दी।

विज्ञापन
We keep naughty women at home, say Taliban as they promise good news soon
afghan women

विस्तार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार अब भी महिलाओं को आजादी देने में परहेज कर रही है। देश के आंतरिक मंत्री व तालिबान के उप नेता सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा है कि वह इस बारे में जल्द 'गुड न्यूज' देंगे, लेकिन 'शरारती' महिलाओं को घरों में ही रहना होगा। 

विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में सत्ता में आने से पहले महिलाओं की आजादी को लेकर किए गए वादे से वह पहले ही मुकर चुकी है। उसने सत्ता में आते ही लड़कियों की पढ़ाई बंद करा दी। इसके खिलाफ जब महिलाएं मैदान में उतरीं तो छठी कक्षा तक छात्राओं को स्कूल जाने की इजाजत दी, लेकिन अन्य महिलाओं के पहनावे से लेकर अन्य मुद्दों पर सख्त पाबंदियां जारी हैं। 
विज्ञापन


हक्कानी ने अब कहा है कि तालिबान सरकार छात्राओं को हाईस्कूल जाने की इजाजत देगी। इस बारे में जल्द अच्छी खबर मिलेगी, लेकिन जिन महिलाओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, उन्हें घरों में ही रहना होगा। इससे पता चलता है कि इस बार सत्ता में आने पर महिलाओं के प्रति उदार रहने का तालिबान का वादा खोखला निकला। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अपनी सरकार बनते ही तालिबान ने छात्राओं के स्कूल-कॉलेज जाने पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बाहर निकलने में डरती हैं महिलाएं
जब यह पूछा गया कि तालिबान राज में महिलाएं घरों से बाहर निकलने में डरती हैं, तो तालिबान के वरिष्ठ नेता हक्कानी ने कहा कि हम 'शरारती महिलाओं' को घरों में ही रखेंगे। जब उनसे पूछा गया कि शरारती महिलाओं से उनका क्या आशय है तो, अफगान सरकार के मंत्री ने कहा, 'यह तो मजाक है, दरअसल वह उन महिलाओं का जिक्र कर रहे हैं, जो हमारी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए दूसरे पक्ष के इशारे पर काम करती हैं। 


हक्कानी के नेटवर्क पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम
अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री हक्कानी को अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। एफबीआई ने उस पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया हुआ है। हक्कानी ने सीएनएन से चर्चा में कहा कि छठी कक्षा तक की छात्राओं को स्कूल जाने की इजाजत पहले ही दी जा चुकी है। इस बारे में जल्द और अच्छी खबर देंगे। हालांकि उन्होंने इसकी कोई समय सीमा नहीं बताई। हाल ही में तालिबान ने महिलाओं को बुर्का पहनने का फरमान जारी किया है। इसका देश के महिला संगठन विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed