फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We have a relationship with Russia, we have certain dependencies on Russia: rahul gandhi

'हमें अपना हित देखना होगा': US में बोले राहुल- रूस को लेकर मेरा रुख भी वैसा ही होता, जैसा मेरी सरकार का है

Thu, 01 Jun 2023 02:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 01 Jun 2023 02:40 PM IST
सार

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूस के साथ अपने संबंध रखने की भारत की नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रूस के साथ हमारे अलग संबंध हैं। रूस पर हमारी कुछ निर्भरताएं हैं।

विज्ञापन
We have a relationship with Russia, we have certain dependencies on Russia: rahul gandhi
राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करते। - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विदेशी दौरा हमेशा भारत की राजनीति में उफान लेकर आता है। वह आजकल अमेरिका की यात्रा पर है। यहां उन्होंने बुधवार को भारतीयों से बातचीत की। इस दौरान कभी पीएम मोदी को निशाना बनाया तो कभी सरकार पर हमला किया। हालांकि, अब राहुल ने देश का समर्थन किया है। उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि यूक्रेन पर युद्ध करने के बावजूद रूस से भारत के संबंध क्यों हैं? इसपर उन्होंने कहा कि रूस पर हमारी कुछ निर्भरताएं हैं। हमारे संबंध अलग हैं। 

विज्ञापन

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूस के साथ अपने संबंध रखने की भारत की नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रूस के साथ हमारे अलग संबंध हैं। रूस पर हमारी कुछ निर्भरताएं हैं। इसलिए, इस मामले में मेरा रुख भी वैसा ही होता, जैसा मेरी सरकार का है। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भारत काफी बड़ा देश है, उसे अपने हित के लिए अवसरों की तलाश करनी होगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश की तरक्की के लिए अन्य देशों के साथ संबंध बनाए रखना जरूरी है। इसलिए हम हमेशा सबसे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे ताकि संतुलन बना रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे थे राहुल गांधी

इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। वे यहां के तीन शहरों का दौरा करेंगे। हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और संगठन के अन्य सदस्यों ने किया था। वह आज वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों तथा संस्थानों से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे। 



 

यात्रा के अंतिम दिन वह 4 जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले पित्रोदा ने पिछले सप्ताह बताया था कि राहुल गांधी की यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। राहुल को यात्रा के लिए रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट जारी किया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 10 साल की अवधि के लिए एक नया साधारण पासपोर्ट हासिल करने के लिए 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' (एनओसी) मांग वाली याचिका दाखिल की थी। पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसका विरोध किया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद वायनाड लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राहुल ने राजनयिक पासपोर्ट और दस्तावेज लौटा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed