{"_id":"6642ce3929b92d77bc0ed374","slug":"we-do-not-believe-what-is-happening-in-gaza-is-genocide-says-us-news-in-hindi-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'गाजा पर हमला नरसंहार नहीं, लेकिन...', इस्राइल के समर्थन में अमेरिका ने जारी किया बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'गाजा पर हमला नरसंहार नहीं, लेकिन...', इस्राइल के समर्थन में अमेरिका ने जारी किया बयान
Tue, 14 May 2024 08:14 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 14 May 2024 08:14 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम पर तत्काल बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि युद्धविराम को लेकर बातचीत में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अमेरिका अभी भी यह मानता है कि राफा में हमला करना एक बड़ी गलती होगी।
विज्ञापन
जेक सुलिवन
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच जारी संघर्ष को अब लगभग सात महीने हो चुके हैं। इस बीच अमेरिका ने इस्राइल के समर्थन में एक बयान जारी किया। अमेरिका इस्राइल की तरफ से गाजा पर किए गए हमले को नरसंहार मानने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
गाजा हमले को नरसंहार नहीं मानता अमेरिका
अमेरिका के व्हाइट हाउस से जारी बयान के अनुसार, "हमारा मानना है कि इस्राइल निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास कर सकता है। गाजा में जो हो रहा है, हम उसे नरसंहार नहीं मानते। हम अब भी मानते हैं कि राफा में सैन्य अभियान शुरू करना एक बड़ी गलती होगी। इससे बड़ी संख्या में नागरिक खतरे में पड़ जाएंगे।"
अमेरिका के शीर्ष अधिकारी राफा पर इस्राइली आक्रमण के खिलाफ सख्त चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने यह बताया कि दक्षिणी गाजा शहर में जमीनी हमले से बड़े पैमाने में नागरिकों को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम पर तत्काल बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, "मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि ऐसा कब होगा। हम उस नतीजे तक पहुंचने के लिए दवाब बना रहे हैं। अब यह देखना है कि आने वाले दिनों में क्या होगा।"
राफा में हमला करना एक बड़ी गलती होगी
सुलिवन ने बताया कि युद्धविराम को लेकर बातचीत में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अमेरिका अभी भी यह मानता है कि राफा में हमला करना एक बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा, अगर इस्राइल के सैन्य प्रयासों में गाजा के भविष्य को लेकर कोई राजनीतिक योजना नहीं होगी, तो इससे इस्राइल को ही काफी नुकसान पहुंचेगा। इससे आतंकवाद खत्म नहीं होगा। इस मामले में हम लगातार इस्राइल से बात कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार ने इस्राइल को तीन हजार भारी बमों की डिलीवरी रोक दी, जिससे वे राफा पर हमला न कर पाए। क्योंकि राफा पर दस लाख फलस्तीन नागरिक रह रहे हैं।