फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We divided Gaza into two parts IDF claims after Army Chief Halevi visit to strip

Gaza: ‘गाजा को हमने दो भागों में बांट दिया’, सेना प्रमुख हलेवी के पट्टी दौरे के बाद आईडीएफ का दावा

Mon, 06 Nov 2023 02:41 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 02:41 AM IST
सार

आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने बताया कि इस्राइली सेना ने गाजा शहर को घेर लिया है। अब गाजा दो भागों में बंट चुका है- दक्षिणी गाजा और उत्तरी गाजा। 

विज्ञापन
We divided Gaza into two parts IDF claims after Army Chief Halevi visit to strip
गाजा पट्टी - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस इस्राइल की सेना ने बड़ा दावा किया है। इस्राइली सेना का कहना है कि उन्होंने गाजा पट्टी दो भागों में विभाजित कर दिया है। आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने बताया कि इस्राइली सेना ने गाजा शहर को घेर लिया है। अब गाजा दो भागों में बंट चुका है- दक्षिणी गाजा और उत्तरी गाजा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना प्रमुख हलेवी ने उत्तरी कमान में एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईडीएफ किसी भी पल उत्तरी गाजा में हमला कर सकती है।

विज्ञापन

 

इस्राइली सेना प्रमुख ने गाजा का किया दौरा
इस्राइली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने गाजा का दौरा किया। इस्राइली सेना द्वारा गाजा के घेराव के बाद इस्राइली सेना प्रमुख पहुंचे थे। इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसके अलावा, अमेरिका के विशेष दूत डेविड सैटरफील्ड का कहना है कि इस्राइल ने गाजा को आतंकवादी संगठन हमास का गढ़ बताया है, जिसमें करीब साढ़े तीन से चार लाख लोग रहते हैं। 



बंधकों के परिजनों ने की रिहाई की मांग
युुद्ध के बीच बंधकों के परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द उनके परिजनों को रिहा किया जाए। परिजनों ने सैन्य मुख्यालय के सामने एक रैली आयोजित की थी। लोगों के हाथों में तख्तियां थी, वे नारे लगा रहे थे। बंधकों के परिजनों का कहना है कि सरकार हमारे अपनों को आतंकियों के कब्जों से जल्द रिहा कराए। इस्राइली पुलिस ने बताया कि यरुशलम में सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अब तक इस्राइल के 9488 लोगों की मौत
गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस्राइली हमले जारी हैं। शनिवार को 231 लोगों की मौत हुई। अब तक 9488 फलस्तीनी लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें 3900 बच्चे और 2509 महिलाएं शामिल थीं। हमले में अब तक 24 हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, वेस्ट बैंक क्षेत्र में इस्राइल और हमास के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed