फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "We control the Strait", says Trump amid fresh wave of US strikes against Iran

US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच होर्मुज पर किसका नियंत्रण? ट्रंप के दावे पर IRGC ने क्या कहा

Mon, 20 Jul 2026 08:53 AM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, फ्लोरिडा (अमेरिका)
आईएएनएस, फ्लोरिडा (अमेरिका) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jul 2026 08:53 AM IST
सार

US-Iran Conflict: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमलों की नई लहर शुरू करने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण करने का दावा किया है, वहीं, आईआरजीसी ने ट्रंप के बयान को खारिज किया है। पढ़िए रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
"We control the Strait", says Trump amid fresh wave of US strikes against Iran
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा है। इसी बीच, अमेरिका सेना की मध्य कमान(सेंटकॉम) ने रविवार (स्थानीय समय) को कहा कि उसने ईरान के खिलाफ हमलों की नई लहर शुरू की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमलों के बाद ईरान को 'बहुत बुरी तरह नुकसान' पहुंचा है और वह समुद्री रास्ते पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना ने क्या कहा?
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में हमलों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इनका लक्ष्य तेहरान की सैन्य क्षमताएं थीं। इन्हीं क्षमताओं का इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और आम नागरिक नाविकों पर हमले के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना ने कहा, सेंटकॉम ने आज शाम 7 बजे (अमेरिकी समय) ईरान के खिलाफ हमलों की नई लहर शुरू की। यह लगातार नौवीं रात है। ये हमले ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करते रहेंगे, जिनका इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और नागरिक नाविकों पर हमले के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, ईरान के सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी ने बताया कि महशहर, इमाम खुमैनी बंदरगाहों और तबरीज शहर में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके बाद दक्षिणी ईरान के कनारक में वायु सुरक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई।

ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को 'बहुत बुरी तरह नुकसान' पहुंचा है। ट्रंप ने कहा, ईरान को बहुत बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अपनी लगभग सारी सैन्य क्षमता खो दी है। उनके पास कुछ उत्पादन क्षमता बची है, लेकिन ज्यादा नहीं। हम जलडमरूमध्य पर नियंत्रण रखते हैं, वे किसी चीज पर नियंत्रण नहीं रखते।

उन्होंने रविवार (स्थानीय समय) को मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ये हमले पश्चिम एशिया में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में किए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर आगे कहा, हम जो कर रहे हैं, उससे उनके पास परमाणु मिसाइल बनाने का कोई मौका नहीं बचेगा। 

कुवैत की सेना ने क्या दावा किया?
इसी बीच, कुवैत की सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने दुश्मन के हमलों को रोक दिया है। सेना ने बताया कि ईरान की आक्रामकता के बाद उसकी वायु रक्षा प्रणालियां अब भी दुश्मन के ड्रोन हमलों का मुकाबला कर रही हैं।

आईआरजीसी ने ट्रंप के दावे पर क्या कहा?
इस बीच प्रेस टीवी ने दावा किया कि इस्लामी रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सीरिया के अल-तनफ क्षेत्र में अमेरिकी विशेष अभियान कमान केंद्र पर अचानक जवाबी हमला किया।

प्रेस टीवी के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि इस तरह के हमले अमेरिकी सरकार के बार-बार किए गए अपराधों और उकसावे के खिलाफ वैध जवाब हैं। उसने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का मजबूत नियंत्रण बना हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आईआरजीसी ने दावा किया है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर पूरा नियंत्रण अभी भी उसके हाथों में है।

ये भी पढ़ें: क्या आईएसकेपी का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान?: तालिबान और बलूचिस्तान से क्या है कनेक्शन; रिपोर्ट में बड़ा दावा


ओमान तट के पास जहाज में लगी आग
ईरान और अमेरिका के इन दावों के बीच, यूकेएमटीओ ने बताया कि ओमान के तट के पास समुद्री घटना हुई है। इसमें कुमजार के पास एक जहाज में आग लग गई। हालांकि, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

प्रेस टीवी ने यह भी बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमा में तीन धमाकों की खबरें सामने आई हैं।

सेंटकॉम ने रविवार (स्थानीय समय) को कहा कि उसने 17 जुलाई को जॉर्डन में ईरानी हमले के बाद एक अमेरिकी सैन्यकर्मी के अवशेष बरामद किए हैं। साथ ही उसने अलग से बताया कि इराक में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed