अमेरिका : वॉशिंगटन में हाई स्कूल के बाहर गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
घटना कैपिटल से लगभग आधा मील दूर डेस मोइंस शहर के पास ईस्ट हाई स्कूल के मैदान में हुई। एक वाहन से गोलियां दागी गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना कैपिटल से लगभग आधा मील दूर डेस मोइंस शहर के पास ईस्ट हाई स्कूल के मैदान में हुई। एक वाहन से गोलियां दागी गईं। स्कूल की छुट्टी से कुछ देर पहले स्थानीय समयानुसार करीब 2.50 बजे गोलीबारी हुई। डेस मोइंस पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद स्कूल को बंद कर दिया गया। जांच एजेंसिसों की पड़ताल वह हरी झंडी के बाद विद्यार्थियों को करीब 3.30 बजे छोड़ा गया।
स्कूल के प्राचार्य जिल वर्स्सिटंग ने बताया कि घटना से बच्चे बुरी तरह घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह किसी बुरे स्वप्न जैसा था। स्कूल मंगलवार को बंद रहेगा। पुलिस ने गोलीबारी के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सार्जेंट पॉल पारिजेक ने केसीसीआई-टीवी को यह जानकारी दी।