फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Warren Buffett announces donation of USD 6 billion of Berkshire shares to five foundations

Warren Buffett: बफेट ने छह अरब डॉलर के शेयर किए दान; शीर्ष अमीरों की सूची में एक स्थान पिछड़े दिग्गज निवेशक

Sun, 29 Jun 2025 04:34 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 29 Jun 2025 04:34 AM IST
सार

बफेट ने इस साल कुल 12.36 मिलियन क्लास बी बर्कशायर हैथवे शेयर दान किए। इससे 2006 से अब तक उनका कुल दान 60 अरब डॉलर (करीब 5.13 लाख करोड़ रुपये) के पार हो पहुंच गया है।

विज्ञापन
Warren Buffett announces donation of USD 6 billion of Berkshire shares to five foundations
वॉरेन बफेट, चेयरमैन एवं सीईओ, वर्कशायर हैथवे - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट ने शुक्रवार को अब तक का सबसे बड़ा सालाना दान दिया। इसके तहत उन्होंने छह अरब डॉल ( लगभग 51,300 करोड़ रुपये) मूल्य के बर्कशायर हैथवे शेयर पांच चैरिटी संस्थाओं को दान किए। इनमें सबसे अधिक दान पाने वालों में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और उनके परिवार के चलाए जाने वाले चार फाउंडेशन भी शामिल हैं। हालांकि,बफेट ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनकी मौत के बाद गेट्स फाउंडेशन को दान समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


बफेट ने इस साल कुल 12.36 मिलियन क्लास बी बर्कशायर हैथवे शेयर दान किए। इससे 2006 से अब तक उनका कुल दान 60 अरब डॉलर (करीब 5.13 लाख करोड़ रुपये) के पार हो पहुंच गया है। इस साल उन्होंने गेट्स फाउंडेशन को 94.3 लाख शेयर, सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 943,384 शेयर के साथ अपने तीन बच्चों हॉवर्ड, सूसी और पीटर की चलाई जा रही हॉवर्ड जी बफेट फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को 6,60,366 शेयर दान किए। इस दान के बाद भी बफेट के पास बर्कशायर हैथवे के 13.8 फीसदी शेयर बने हुए हैं।  

विज्ञापन

दान के बाद शीर्ष अमीरों की सूची में एक स्थान खिसक गए बफेट
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक, शुक्रवार के दान से पहले उनकी कुल संपत्ति 152 अरब डॉलर थी। इस संपत्ति के साथ वे दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन दान के बाद वे अमीरों की सूची में छठे नंबर पर आ गए। यह दान बीते साल के 5.3 अरब डॉलर और नवंबर में पारिवारिक चैरिटी को किए गए 1.14 डॉलर बिलियन के दान के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बर्कशायर के शेयर कभी नहीं बेचें
बफेट ने फिर दोहराया कि वे बर्कशायर के शेयर कभी नहीं बेचेंगे। अब 94 साल के बफेट ने अपनी 2006 से अपनी संपत्ति दान करना शुरू कर दिया था। बीते साल ही उन्होंने अपनी वसीयत में बदलाव किया। इसके तहत उनकी मौत के बाद उनकी 99.5 फीसदी संपत्ति एक ट्रस्ट को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed