फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wagner fighters leave Lipetsk region in southern Russia, Belarusian President mediated With Wagner group

Russia vs Wagner: रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र को वैगनर लड़ाकों ने छोड़ा, बेलारूस के राष्ट्रपति ने की थी मध्यस्थता

Sun, 25 Jun 2023 07:40 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 07:40 PM IST
सार

वैगनर प्रमुख ने सरकार के साथ समझौता कर लिया है। वैगनर लड़ाके रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र में घुस आए थे, जो अब वापस चले गए हैं।

विज्ञापन
Wagner fighters leave Lipetsk region in southern Russia, Belarusian President mediated With Wagner group
वैगनर सेना। - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने की कसम खाकर मॉस्को की तरफ निकले प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के तेवर ढीले पड़ गए। उन्होंने सरकार के साथ समझौता कर लिया। वैगनर लड़ाके रूस के लिपेत्स्क क्षेत्र में घुस आए थे, अब उन्होंने इस क्षेत्र को छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिपेत्स्क क्षेत्र में शनिवार को तैनात की गई वैगनर इकाइयां अब क्षेत्र छोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन


अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मध्यस्थता कर बचा लिया नरसंहार 
इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मध्यस्थता की और उन्होंने नरसंहार होने से बचा लिया। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति की बात मानी और अपने कदम वापस खींच लिए। इस समझौते के कारण रूस में तख्तापलट को लेकर विद्रोह जितना तेजी से पैदा हुआ था वह उतना ही तेजी से खत्म हो गया। 
विज्ञापन


24 जून एक काफी कठिन दिन था- रूस
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आप पूछेंगे  राष्ट्रपति लुकाशेंको ने मामले की मध्यस्थता क्यों तो इसका यह जवाब है बेलारूस के राष्ट्रपति ने स्वेच्छा से काम किया क्योंकि वह प्रिगोझिन से लगभग 20 वर्षों से परिचित हैं। यह उनकी व्यक्तिगत पहल थी। उन्होंने कहा कि 24 जून एक काफी कठिन दिन था, सचमुच काफी दुखद घटनाओं से भरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्रोह गृह युद्ध में बदल सकता था
रूस पर नजर रखने वाले जानकार लोगों के अनुसार, अगर प्रिगोझिन को समय रहते नहीं रोका जाता तो विद्रोह गृह युद्ध में बदल सकता था। पुतिन को अब सत्ता में आने के बाद अपनी सबसे गंभीर चुनौती से निपटना होगा। रूस में जो कुछ भी हुआ है उसे देख कर यूक्रेन जरूर खुश हुआ होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन पर तंज सकते हुए कहा है कि जो कोई भी बुराई का रास्ता चुनता है वह खुद को नष्ट कर लेता है।

अमेरिका ने कसा तंज
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा है कि 24 घंटे तक चले रूस संकट से व्लादिमीर पुतिन के अधिकार में वास्तविक दरारें का पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed