फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Voting will be held on Friday on impeachment charges against US President Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के आरोपों पर शुक्रवार को होगा मतदान

Fri, 13 Dec 2019 01:18 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 13 Dec 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held on Friday on impeachment charges against US President Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के आरोपों पर डेमोक्रेट्स शुक्रवार को मतदान करेंगे। ट्रंप द्वारा यूक्रेन से राजनीतिक समर्थन लेने के कथित गलत व्यवहार को लेकर रिपब्लिकन के साथ 14 घंटे की लंबी बहस के बाद यह मतदान होना है।
विज्ञापन


सदन की न्यायिक समिति की गुरुवार रात चल रही सुनवाई अचानक रोकते हुए अध्यक्ष जेरी नाडलर ने महाभियोग के दो अनुच्छेदों पर अंतिम मतदान टाल दिए। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी नेता के खिलाफ पेश किए गए सबूतों पर अपनी जमीर टटोलने के लिए समिति के सदस्यों को वक्त देना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस बात से आश्चर्यचकित रिपब्लिकन ने नाडलर पर आरोप लगाया कि वह कंगारु अदालत चला रहे हैं, लेकिन डेमोक्रेट जेमी रस्किन ने कहा कि वे इतनी रात को राष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोपी नहीं बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बहस के बाद कहा कि हम इसे दिन में करना चाहते थे ताकि सभी देख सकें कि आखिर हो क्या रहा है। इस मुद्दे पर 14 घंटे लंबी बहस चली जिसका सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed