फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Volodymyr Zelenskyy fires head of state guards after two members accused of plot to kill him

Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्टेट गार्ड के प्रमुख को किया बर्खास्त, हत्या की साजिश रचने का लगा आरोप

Fri, 10 May 2024 11:23 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 10 May 2024 11:23 AM IST
सार

यूक्रेनी सरकार के दो कर्नलों पर वित्तीय मुआवजे के बदले यूक्रेन के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। दोनों पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। उनमें से एक के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Volodymyr Zelenskyy fires head of state guards after two members accused of plot to kill him
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्टेट गार्ड के प्रमुख को बर्खास्त कर दिया। दरअसल, उनपर जेलेंस्की की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जेलेंस्की ने गुरुवार को पूर्व स्टेट गार्ड के लीडर शेरही रड को बर्खास्त किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने बताया कि यह निर्णय तब लिया गया, जब इस सप्ताह के शुरुआत में जेलेंस्की और अन्य अधिकारियों की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। हालांकि, रड के उत्तराधिकारी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


हत्या की साजिश रचने के आरोप में स्टेट गार्ड के प्रमुख बर्खास्त
एसबीयू के अनुसार, स्टेट गार्ड के कर्नल के पद पर तैनात दो सदस्यों ने पहले जेलेंस्की का अपहरण करने और बाद में उनकी हत्या की साजिश रची। अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों में एसबीयू के प्रमुख वेसिल मेलियुक और सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख किरिलो बुदानोव को भी निशाना बनाया जाना था। मीडिया के अनुसार, दो यूक्रेनी अधिकारियों को हत्या की साजिश रचने के आरोप में पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


यूक्रेनी सरकार के दो कर्नलों पर वित्तीय मुआवजे के बदले यूक्रेन के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। दोनों पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। उनमें से एक के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है। संदिग्धों में से एक को रूस की राज्य सुरक्षा सेवा (एफएसबी) की तरफ से दो ड्रोन और गोला-बारूद दिए गए थे, जिसे उन्हें अपने अन्य साथी को देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 
एसबीयू ने आरोप लगाया कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अन्य अधिकारियों की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। हालांकि, इस पर रूस ने आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रया नहीं दी है। दरअसल, एसबीयू ने आरोप लगाया कि दो अंगरक्षकों ने एफएसबी के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी। हाल के दिनों में रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में जेलेंस्की प्रशासन को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इस युद्ध के कारण प्रगति रुक गई है, जिसके कारण कई अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल फरवरी में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऑलेक्जेंडर सिर्स्की को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed