{"_id":"66bc03f6fd6239b0160c1173","slug":"volodymyr-zelensky-says-ukraine-now-controls-74-russian-settlements-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia War: 'यूक्रेनी बलों के नियंत्रण में रूस के कुर्स्क क्षेत्र की 74 बस्तियां', जेलेंस्की का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Russia War: 'यूक्रेनी बलों के नियंत्रण में रूस के कुर्स्क क्षेत्र की 74 बस्तियां', जेलेंस्की का दावा
Wed, 14 Aug 2024 06:40 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:40 AM IST
सार
Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा, यूक्रेन के नियंत्रण में 74 बस्तियां हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भीषण लड़ाई के बावजूद कुर्स्क क्षेत्र में हमारे बलों की प्रगति जारी है।
विज्ञापन
वलोदिमिर जेलेंस्की।
- फोटो : x/@ZelenskyyUa
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को दावा किया कि रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र की 74 बस्तियां अब उनके बलों के नियंत्रण में हैं। इससे पहले कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने कहा था कि 28 बस्तियां यूक्रेन के नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा, यूक्रेन के नियंत्रण में 74 बस्तियां हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भीषण लड़ाई के बावजूद कुर्स्क क्षेत्र में हमारे बलों की प्रगति जारी है। उन्होंने एक वीडियो कॉल की फुटेज भी साझा की, जिसमें वे सेना प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की से बात कर रहे हैं। सिरस्की कहते हैं, हमारी सेनाएं अभी तक कुछ क्षेत्रों एक से तीन किलोमीटर तक आगे बढ़ी हैं।
विज्ञापन
सिरस्की ने आगे कहा कि पिछले चौबीस घंटे में यूक्रेन ने 40 से अधिक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा पा लिया है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा कि एक हजार वर्ग किलोमीटर रूसी क्षेत्र सेनाओं के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन