{"_id":"631ab69721187a44260923c5","slug":"volker-turk-appointed-new-un-high-commissioner-for-human-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: ऑस्ट्रिया के वोल्कर टर्क यूएन मानवाधिकार आयोग के नए प्रमुख, महासचिव गुतेरस ने किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: ऑस्ट्रिया के वोल्कर टर्क यूएन मानवाधिकार आयोग के नए प्रमुख, महासचिव गुतेरस ने किया एलान
Fri, 09 Sep 2022 09:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:14 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने बुधवार देर रात टर्क को अपना शीर्ष नीति प्रमुख नामित किया। 193 सदस्यीय यूएन महासभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति से उनकी नियुक्ति को फौरन मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
Volker Turk appointed new UN High Commissioner for Human Rights
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऑस्ट्रिया के वरिष्ठ राजनयिक वोल्कर टर्क को वैश्विक निकाय का मानवाधिकार प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ऐसे वक्त हुई है, जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने चीन में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर उसे आलोचनाओं का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने बुधवार देर रात टर्क को अपना शीर्ष नीति प्रमुख नामित किया। 193 सदस्यीय यूएन महासभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति से उनकी नियुक्ति को फौरन मंजूरी दे दी। टर्क जिनेवा स्थित मानवाधिकार के उच्चायुक्त के तौर पर चिली की मिशेल बैशेलेट का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
उनका चार साल का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया बैशलेट ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में चीन में उइगर तथा अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नजरबंद करने पर एक रिपोर्ट जारी की थी। उस पर चीन ने गंभीर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन