फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   voice over artist of minnie mouse russi taylor died at 75

नहीं रही मिनी माउस की बहन, वॉइस आर्टिस्ट रसी टेलर का निधन

Mon, 29 Jul 2019 05:12 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 29 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
voice over artist of minnie mouse russi taylor died at 75
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मिकी माउस की बहन मिनी माउस को अवाज देने वाली अमेरिकी वॉइस आर्टिस्ट रसी टेलर नहीं रहीं। शुक्रवार को रसी का निधन हो गया। रसी टेलर का जन्म अमेरिका के मैसाचुसेट्स में 4 मई 1944 को हुआ था। उन्होंने मिकी माउस को आवाज देने वाले वॉइस आर्टिस्ट वेन एंथोनी ऑल्विन से शादी की थी। रसी काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर फैन्स काफी दुखी हैं। रसी ने 30 सालों से ज्यादा तक मिनी माउस के किरदार को आवाज दी थी।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वॉल्ट डिज्नी कंपनी के चेयरमैन और सीईओ बॉब इगर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके बयान को कंपनी के ऑफिशल ट्विटर पर शेयर किया गया है। उन्होंने कहा कि रसी के निधन के साथ मिनी माउस ने अपनी आवाज खो दी है। 30 सालों से ज्यादा समय तक मिनी और रसी साथ में मिलकर दुनियाभर में लाखों लोगों का मनोरंजन करते रहे थे। यह ऐसी पार्टनरशिप थी जिसने मिनी को ग्लोबल आइकन बना दिया और रसी ऐसी डिजनी लेजंड बन गईं जिन्हें फैन्स बेहद प्यार करते थे। हम रसी के टैलेंट और काम के प्रति उनके उत्साह के बहुत आभारी हैं। उन्हें जानना और साथ में काम करना सौभाग्यशाली व गर्वपूर्ण था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed