फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin says Easter truce over, Ukraine campaign resumes with full force, News in Hindi

Russia-Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन बोले- ईस्टर संघर्षविराम खत्म, यूक्रेन में सैन्य अभियान फिर से तेजी से शुरू

Mon, 21 Apr 2025 10:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 10:20 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि- ईस्टर संघर्षविराम खत्म हो गया है और यूक्रेन में सैन्य अभियान फिर से तेजी से शुरू हो गया है। वहीं पुतिन ने आरोप लगाया कि ईस्टर सीजफायर के दौरान यूक्रेन 4900 बार इसका उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
Vladimir Putin says Easter truce over, Ukraine campaign resumes with full force, News in Hindi
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को घोषणा की कि ईस्टर के मौके पर घोषित 30 घंटे का एकतरफा संघर्षविराम (सीजफायर) अब खत्म हो चुका है और यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान एक बार फिर पूरी ताकत से शुरू कर दिया गया है। पुतिन ने यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। उन्होंने कहा कि रविवार आधी रात के बाद यह संघर्षविराम समाप्त हो गया। इस दौरान रूस और यूक्रेन दोनों ने एक-दूसरे पर संघर्षविराम तोड़ने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-US BTA: पीएम मोदी और उप राष्ट्रपति वेंस की बैठक, द्विपक्षीय व्यापार समझौते सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


यूक्रेन ने 4900 बार तोड़ा संघर्षविराम- पुतिन
इस दौरान पुतिन ने कहा कि ईस्टर के 30 घंटे के संघर्षविराम के दौरान यूक्रेनी सेना की गतिविधियों में कुछ कमी जरूर आई थी, लेकिन यूक्रेन ने संघर्षविराम के दौरान कुल 4,900 बार इसका उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, 'अब फिर से लड़ाई शुरू हो चुकी है।' रूसी राष्ट्रपति के मुताबिक, यूक्रेन अब संघर्षविराम को लेकर बातचीत करना चाहता है और उसकी समयसीमा और लक्ष्यों को बढ़ाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्षविराम पर अलग-अलग रुख
शुरुआत में यूक्रेन ने रूस की तरफ से घोषित इस एकतरफा संघर्षविराम में शामिल होने से हिचकिचाहट दिखाई थी। पुतिन ने यह भी कहा कि शायद यूक्रेन के पश्चिमी संरक्षकों ने उसे इस संघर्षविराम को ठुकराने की सलाह दी थी। इसके बावजूद, उन्होंने दोहराया कि रूस किसी भी संघर्षविराम का स्वागत करता है और भविष्य में शांति के प्रयासों को लेकर तैयार है। पुतिन ने कहा, 'हम ईस्टर संघर्षविराम से सीख लेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे'।


नागरिक ठिकानों पर हमला या सैन्य ठिकाना?
यूक्रेन ने संघर्षविराम के दौरान नागरिक ठिकानों पर हमले नहीं करने की बात कही थी, लेकिन पुतिन का आरोप है कि इन नागरिक ठिकानों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि सूमी शहर में जिस कॉन्फ्रेंस हॉल पर रूसी मिसाइलों ने हमला किया, वहां उन यूक्रेनी सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा था जिन्होंने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में आम नागरिकों के खिलाफ युद्ध अपराध किए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक बंदरगाह शहर में एक मिसाइल परीक्षण नागरिक इलाके में किया जा रहा था, जिससे यह साफ होता है कि यूक्रेन इन जगहों को सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा को सता रही परिवार की याद, परिजनों से बात करने के लिए दायर की अर्जी

रूस की चेतावनी और रुख
रूसी राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि यूक्रेन की गतिविधियों को देखते हुए अब रूस का अभियान पहले से भी ज्यादा सख्ती और ताकत के साथ चलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस अपनी सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। हालांकि, उन्होंने फिर से कहा कि अगर कोई वास्तविक शांति प्रस्ताव आता है, तो रूस उसे गंभीरता से लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed