युद्ध संकट: यूक्रेन से जंग खत्म करने के मूड में नहीं हैं पुतिन, बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया खुलासा
यूक्रेन के 20 से ज्यादा शहरों में एयर रेड अलर्ट के सायरन सुनाई दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रूस इन शहरों पर कभी भी हवाई हमले कर सकता है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत जाइतोमिर, लविव, ओडेसा, जपोरिजिया, चर्नीहीव, सूमी समेत कई शहरों में ये सायरन सुनाई दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से जंग खत्म करने के मूड में फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस बात की जानकारी फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ शनिवार को एक कॉल के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने की थोड़ी भी इच्छा नहीं दिखाई। वहीं जर्मन सरकार के प्रवक्ता ने भी कहा कि स्कोल्ज और मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 75 मिनट की फोन कॉल के दौरान यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया, लेकिन पुतिन बहुत ही कठोर नजर आ रहे हैं।
बातचीत के दौरान आक्रामक दिखे पुतिन
पुतिन ने स्कोल्ज और मैक्रों से बातचीत में फिर कहा कि यूक्रेनी सेना अपने नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है और नागरिकों को बाहर निकलने दिया जा रहा है। जेलेंस्की खुद छिपे हुए हैं और नागरिकों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन जब तक शर्तों को नहीं मान लेता तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस: नाटो
कीव पर कब्जे के लिए रूस अब अंतिम हमले की तैयारी कर रहा है। इस बीच नाटो प्रमुख ने दावा किया है कि, रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव के पास कई धमाके सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की मदद के लिए आ रहे काफिले को रोक दिया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें सेना की गतिविधि:जेलेंस्की
रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों में जोरदार हमला बोला जा रहा है। रविवार सुबह-सुबह कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की खबर सामने आ रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से अपील की है कि वे यूक्रेनी सेना की गतिविधि सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। न ही सेना की पोजीशन के बारे में कोई जानकारी साझा करें।