US: विवेक रामास्वामी ने की सीएनएन की आलोचना, पक्षपात के लगाए आरोप, आयोवा जीओपी बहस को बताया उबाऊ
रामास्वामी ने एक्स पर सीएनएन की आलोचना की और भविष्यवाणी की कि 10 जनवरी को आयोवा में होने वाली बहस आधुनिक इतिहास की सबसे उबाऊ बहस होगी। उन्होंने सीएनएन द्वारा आयोजित होने वाली आयोवा बहस को फर्जी बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राज्य अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। सभी उम्मीदवार चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने एलान किया कि वह आयोवा प्रांत में होने वाली पांचवीं जीओपी बहस में भाग नहीं लेंगे। इसके बदले वह इस दिन टिम पूल के साथ लाइव ऑडियंस शो करेंगे।
सीएनएन पर साधा निशाना
रामास्वामी ने एक्स पर सीएनएन की आलोचना की और भविष्यवाणी की कि 10 जनवरी को आयोवा में होने वाली बहस आधुनिक इतिहास की सबसे उबाऊ बहस होगी। उन्होंने सीएनएन द्वारा आयोजित होने वाली आयोवा बहस को फर्जी बताया है। रामास्वामी ने कहा कि सीएनएन की साजिशों से दूर हम 10 जनवरी को डेस मोइनेस में टिम पूल के साथ लाइव ऑडियंश शो करेंगे। हम इससे पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएनएन उनके साथ पक्षपात कर रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कई घटनाओं का हवाला दिया कि कैसे सीएनएन पक्षपात कर गलत कवरेज कर रहा है।
रामास्वामी ने ट्वीट कर सीएनएन के पक्षपाती रवैये की घटनाओं बारे में बताया-
- छह जनवरी को सीएनएन ने मेरे साथ आयोवा टाउनहॉल में बातचीत की। इस दौरान मैंने सही तरीके से कई सच्चाइयां उजागर की, इस शॉर्ट को सीएनएन ने 13 दिसंबर को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। यह बेहद अपमानजनक था। हालांकि, सीएनएन इस आरोप को खारिज कर दिया था।
- 14 दिसंबर को सीएनएन ने मुझे फोन किया और धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे मेरे चुनाव अभियान को बंद कर देंगे। इसके कुछ ही घंटो बाद यूट्यूब पर दो लाख से अधिक देखे जाने वाले मेरे टाउनहॉल को ही उन्होंने ब्लैकआउट कर दिया। जबकि, निकी हैली का टाउनहॉल छह महीने बाद भी चैनल पर है, जिसे अबतक सिर्फ 68 हजार से अधिक बार ही देखा गया है। यह काफी दुखद है। इसी के साथ उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर कई और घटनाओं का भी जिक्र किया है।
कई बार मीडिया चैनलों की आलोचना कर चुके हैं रामास्वामीForget @CNN’s fake Iowa “debate” on Jan 10 which will be the most boring in modern history. We’re doing a live-audience show that night in Des Moines with @Timcast instead. Won’t hold back. Here’s the backstory on CNN’s shenanigans:
- On Dec 13, CNN disgracefully cut short its… — Vivek Ramaswamy (@VivekGRamaswamy) January 2, 2024
अमेरिकी की एक अन्य मीडिया एजेंसी की मानें तो रामास्वामी कई बार मुख्यधारा के मीडिया चैनलों की आलोचना कर चुके हैं कि उन्हें सही से कवरेज नहीं मिल रही है। सर्वे रिपोर्टों की मानें तो रामास्वामी, रॉन डेसेंटिंस, निक्की हेली और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी ज्यादा पीछे हैं। ट्रंप पिछली चार बहस में शामिल नहीं हुए हैं और उम्मीद है कि वह अगली बहस में भी शामिल नहीं होंगे।