फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vivek Ramaswamy and Kristi Noem top Republican straw poll on who should be Donald Trump's running mate in 2024

US: ट्रंप राष्ट्रपति बने तो ये दो उम्मीदवार हो सकते हैं उपराष्ट्रपति पद के दावेदार; हाल ही में मिले थे संकेत

Mon, 26 Feb 2024 03:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Kristi Noem t
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Kristi Noem t Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Feb 2024 03:44 PM IST
सार

शुरुआत में विवेक रामास्वामी ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि जनवरी के आयोवा कॉकस में चौथे स्थान पर रहने के बाद दौड़ से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था और ट्रंप का समर्थन किया था। 
 

विज्ञापन
Vivek Ramaswamy and Kristi Noem top Republican straw poll on who should be Donald Trump's running mate in 2024
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रम्प तीसरी बार नामांकन के लिए तैयार दिख रहे हैं। वहीं, भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। उनके अलावा, दक्षिण डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। हाल ही में एक सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने इन दोनों के ही नाम की पेशकश की थी। ट्रंप ने इन दोनों के अलावा उपराष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप ने चार और नाम सुझाए थे।

विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस या सीपीएसी में शनिवार को वाशिंगटन के बाहर चार दिवसीय सभा के अंत में घोषित स्ट्रॉ पोल में कहा गया कि नोएम और रामास्वामी दोनों ने स्ट्रॉ पोल में 15 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। जिसके बाद दोनों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता है। 
विज्ञापन


शुरुआत में विवेक रामास्वामी ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि जनवरी के आयोवा कॉकस में चौथे स्थान पर रहने के बाद दौड़ से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था और ट्रंप का समर्थन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन छह संभावित उम्मीदवारों का लिया नाम
ट्रंप बीते मंगलवार को फॉक्स न्यूज के टाउन हॉल में भाग ले रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम की होस्ट ने उनसे उपराष्ट्रपति पद के छह संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछा। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने साउथ कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस, हवाई की पूर्व प्रतिनिधि तुलसी गबार्ड, भारतीय-अमेरिकी बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी, फ्लोरिडा के प्रतिनिधि बायरन डोनाल्ड्स और साउथ डकोटा के गवर्नर क्रिस्टी नोम का नाम लिया।


दौड़ से पीछे हटने को तैयार नहीं हेली
वहीं, आयोवा कॉकस में डेसैंटिस दूसरे स्थान पर थे। राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने से पहले डेसैंटिस और ट्रंप ने एक साल तक एक-दूसरे पर खूब हमले बोले थे। हालांकि, आयोवा कॉकस के परिणामों के बाद डेसैंटिस ने ट्रंप को समर्थन दिया है। वहीं, ट्रंप ने भी उनपर हमले करना बंदर दिया है। वहीं, निक्की हेली की बात करें तो उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी वापस लेने से इनकार किया है। साउथ कैरोलिना में उन्होंने व्हाइट हाउस की दौड़ में बने रहने का संकल्प दोहराया। इस दौड़ में ट्रंप अभी उनसे बहुत आगे चल रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed