{"_id":"69a3e7d8cacb4a74ee042dc2","slug":"violent-protests-near-us-consulate-in-karachi-pakistan-after-iran-supremo-khamenei-assassination-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, 10 लोगों की मौत; 30 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, 10 लोगों की मौत; 30 घायल
Sun, 01 Mar 2026 12:46 PM IST
Shivam Garg
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Shivam Garg
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:46 PM IST
सार
ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। 10 लोगों की मौत के अलावा 30 से ज्यादा लोग घायल हुए है।
ये भी पढ़ें:- Israel-Iran War LIVE: इस्राइल ने एक ही दिन में ईरान पर गिराए 1200 बम
ये भी पढ़ें:- ईरान पर हमले का सबसे बड़ा खुलासा: अमेरिका ने इस मुस्लिम देश के कहने पर किया अटैक, डबल गेम में मारे गए खामेनेई?
विज्ञापन
कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा और प्रदर्शनकारियों की कानून-व्यवस्था बलों से झड़प हो गई।
झड़प में अब तक 10 लोगों की मौत
इस प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कराची पुलिस की मुख्य सर्जन सुमैया सैयद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद मृतकों के शव कराची सिविल अस्पताल लाए गए। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों की संख्या या मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी दूतावास के परिसर के केवल बाहरी क्षेत्र तक ही पहुंच सके थे, उसके बाद उन्हें तितर-बितर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर से लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध, सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग
पुलिस की कार्रवाई, 30 लोग घायल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कराची पहुंचाया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आजाद खान से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास की ओर कूच किया और प्रवेश करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कि शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में खामेनेई की मौत के बाद गुस्सा भड़का। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशक से अधिक समय तक देश का नेतृत्व किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन