फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   video goes to viral 13 years old girl being forced to convert islam in badin sindh province in pakistan

पाकिस्तान: इस्लाम कबूल करवाने के लिए 13 साल की लड़की को जबरन उठाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Thu, 24 Jun 2021 11:20 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Jun 2021 11:20 AM IST
सार

पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सिंध प्रांत के बादिन शहर में 13 साल की लड़की का जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया है। पाकिस्तान के एक समाजसेवी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से शेयर किया है।

विज्ञापन
video goes to viral 13 years old girl being forced to convert islam in badin sindh province in pakistan
पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का एक और मामला सामने आया है। एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के समाजसेवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया। इसमें कहा जा रहा है 13 साल की एक लड़की को जबरन धर्म परिर्वतन कराया गया है। 

विज्ञापन


वीडियो को शेयर करते हुए समाजसेवी  सईद संगरी ने दावा किया कि मंगलवार को एक 13 साल की लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया और उससे इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। समाजसेवी का दावा है कि इस्लाम धर्म कबूल करवाने के लिए कुछ लोग जबरन लड़की को घर से निकालकर अपने साथ ले गए। इस दौरान उसके पिता और परिवार के लोग चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं छोड़ा। वीडियो में दावा किया गया है कि लड़की के पिता चीख कर कह रहे हैं कि यह अन्याय है लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed