फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video clip of new UK PM Rishi Sunak and chef Sanjay Raina goes viral Vijay mama

Video: ब्रिटेन के PM सुनक ने 'विजय मामा' को दिया 10 डाउनिंग स्ट्रीट आने का न्योता, यूजर्स पूछ रहे कौन हैं ये?

Fri, 28 Oct 2022 08:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 08:49 PM IST
सार

ऋषि सुनक ने मंगलवार को कि भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश पीएम के तौर पर पदभार संभाल लिया था। उन्हें दीवाली के दिन ही कंजर्वेटिव पार्टी का निर्विरोध नया नेता चुना गया था। निवेश बैंकर से राजनेता बने ब्रिटेन के पहले भारतवंशी और हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने अब देश की बदहाल अर्थव्यवस्था पर लाने की विकट चुनौती होगी।

विज्ञापन
Video clip of new UK PM Rishi Sunak and chef Sanjay Raina goes viral Vijay mama
ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम बने हैं। जिसके बाद बर तरफ उन्हीं के बारे में चर्चा हो रही है। इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कश्मीरी सेलिब्रिटी शेफ संजय रैना के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में नए पीएम सुनक किसी को विजय मामा कह रहे हैं और उसे 10 डाउनिंग स्ट्रीट आने का न्योता दे रहे हैं। ये वीडियो 15 सेकेंड का है। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद यूजर इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। और सभी का एक ही सवाल है कि विजय मामा कौन हैं?

विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो
शेफ रैना ने ऋषि सनक के साथ अपनी छोटी सी बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर जो वीडियो क्लिप साझा की उसमें संजय रैना कहते दिख रहे हैं कि ‘मामा, आपको हैलो करने के लिए मेरे पास कोई है। इसके बाद वे ऋषि सुनक के सामले कैमरा करते हैं तब सुनक कहते हैं, ‘विजय मामा, नमस्कार. मैं ऋषि, आप कैसे हैं? उम्मीद है आप यहां आएंगे और मुझसे मुलाकात करेंगे। जब भी आप यहां आएं तो अपने भांजे संजय को डाउनिंग स्ट्रीट लाने के लिए कहना।’
विज्ञापन


यूजर्स कर रहे सवाल
15 सेकेंड की छोटी सी वीडियो को अब तेजी से वायरल किया जा रहा है। सभी यूजर्स यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये विजय मामा है कौन?  ये वीडियो उनके दिवाली रिसेप्शन और किंग चार्ल्स द्वारा उन्हें दिवाली मिठाई की पेशकश करने के कुछ दिनों बाद आया है। 

गौरतलब है ऋषि सुनक ने मंगलवार को कि भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश पीएम के तौर पर पदभार संभाल लिया था। उन्हें दीवाली के दिन ही कंजर्वेटिव पार्टी का निर्विरोध नया नेता चुना गया था। निवेश बैंकर से राजनेता बने ब्रिटेन के पहले भारतवंशी और हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने अब देश की बदहाल अर्थव्यवस्था पर लाने की विकट चुनौती होगी। लोगों को उम्मीद है कि इस दिवाली पर प्रज्ज्वलित भारतवंशी दीप ब्रिटेन के आर्थिक अंधियारे को छांटने में समर्थ हो सकेगा। 



भारतीय हिंदू परिवार में हुआ जन्म
सुनक का जन्म ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में भारतीय हिंदू परिवार में हुआ। उनके दादा-दादी मूलत: पंजाब के रहने वाले थे। फार्मासिस्ट मां व डॉक्टर पिता के बेटे, सुनक की शिक्षा ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध और महंगे स्कूलों में से एक, विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप में तीन साल काम किया और फिर कैलिफोर्निया के स्टैनफर्ड से एमबीए किया। यहीं उनकी अक्षता मूर्ति से मुलाकात हुई। सुनक ने अरबपति हेज फंड मैनेजर क्रिस होन के टीसीआई फंड मैनेजमेंट में तीन साल काम किया। इससे बाद वह अपने टीसीआई सहयोगी पैट्रिक डेगॉर्स के हेज फंड थेलेम पार्टनर्स में शामिल हो गए। सुनक 2015 में रिचमंड, यॉर्कशायर से पहली बार संसद सदस्य (सांसद) बने। 

उन्होंने बतौर सांसद भगवद्गीता के नाम पर शपथ ली। फरवरी 2020 में उन्हें ब्रिटेन के सबसे महत्वपूर्ण कैबिनेट पद, वित्त मंत्री के रूप में नामित किया गया। पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने कोरोना के कारण जब देशव्यापी लॉकडाउन लगाया तब सुनक ने लाखों लोगों की नौकरियां बचाने के लिए व्यापक वित्तीय पैकेज घोषित किया।

महंगाई बनी मुश्किल
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था ऊंची महंगाई दर और बढ़ती ब्याज दरों के संकट का सामना कर रही है। यूक्रेन युद्ध ने इस साल दूसरी बार ऊर्जा बिलों को बढ़ा दिया है। पौंड कमजोर है। यह सुनक के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। सुनक का पहला काम ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय विश्वसनीयता बहाल करना होगा। लिज ट्रस की कर कटौती की योजना ने बांड बाजार को हिला दिया था।

हिंदू पहचान और भारतीय जड़ों पर गर्व
ऋषि को अपने हिंदू होने और अपनी भारतीय जड़ों पर गर्व रहा है। इसीलिए वित्त मंत्री बनने के बाद पहली दिवाली मनाते हुए वह अपने आवास 11, डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर भी दिवाली के दीये जलाते नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed