फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   venezuela president election nicolas maduro said after win opposition cry of fraud is not new

Venezuela: अमेरिका ने उठाए मादुरो की जीत पर सवाल, राष्ट्रपति बोले- धोखाधड़ी का रोना फिर शुरू, ये नई बात नहीं

Mon, 29 Jul 2024 12:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

मादुरो ने कहा कि 'विपक्ष ने नतीजों के बाद फिर से चुनाव में धोखाधड़ी का रोना शुरू कर दिया है।' मादुरो ने कहा कि 'हम पहले भी कई बार इस फिल्म को देख चुके हैं।'

विज्ञापन
venezuela president election nicolas maduro said after win opposition cry of fraud is not new
निकोलस मादुरो - फोटो : एएनआई

विस्तार

वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए निकोलस मादुरो ने कहा कि 'विपक्ष ने नतीजों के बाद फिर से चुनाव में धोखाधड़ी का रोना शुरू कर दिया है।' मादुरो ने कहा कि 'हम पहले भी कई बार इस फिल्म को देख चुके हैं।' वहीं अमेरिका की सरकार ने वेनेजुएला के चुनाव नतीजों को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि ये नतीजे वेनेजुएला के लोगों की इच्छा को प्रदर्शित नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


मादुरो ने विपक्ष पर लगाए आरोप
राजधानी काराकास में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए निकोलस मादुरो ने कहा कि 'मैं 20 साल पहले राजनीति में आया था, उस वक्त आपमें से कई पैदा भी नहीं हुए होंगे और वे तब से ही चुनाव के नतीजों में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। वे (विपक्षी) सब बुरे चेहरे वाले लोग हैं और आप (समर्थक) जो यहां हैं, वो समझदार और शानदार लोग हैं। मादुरो ने कहा कि उनका फिर से राष्ट्रपति पद पर चुना जाना शांति और स्थिरता लेकर आएगा।' 
विज्ञापन


मादुरो ने 900 से ज्यादा चुनाव सर्वेक्षकों की भी तारीफ की और कहा कि अगले 24 घंटे में हम ऐसे सबूत देंगे,, जिससे यह पक्का हो जाएगा कि चुनाव नतीजे पूरी तरह से सही हैं। गौरतलब है कि निकोलस मादुरो की तीसरी बार सत्ता में वापसी हो रही है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के चुनाव नतीजों में मादुरो को सबसे ज्यादा 51 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। वहीं विपक्षी नेता गोंजालेज को 44 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने मादुरो की जीत पर उठाए सवाल
अमेरिका की सरकार ने वेनेजुएला के चुनाव नतीजों पर चिंता जाहिर की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के चुनाव नतीजों को लेकर चिंतित है। ब्लिंकन ने कहा कि 'नतीजों में निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया गया है, लेकिन हमें चिंता है कि ये चुनाव नतीजे सही नहीं हैं। घोषित चुनाव नतीजे वेनेजुएला के लोगों के इच्छा को प्रदर्शित नहीं करते हैं।' चुनाव नतीजे जारी होने से पहले भी ब्लिंकन ने कहा था कि वेनेजुएला में चुनाव नतीजे निष्पक्ष और पारदर्शी होने चाहिए।'


बता दें कि वेनेजुएला में विपक्ष ने चुनाव नतीजों में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि एग्जिट पोल्स के नतीजों में विपक्ष को बहुमत मिलने का दावा किया गया था, जिसके बाद विपक्षी नेताओं और उनके समर्थकों ने जीत का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया था, लेकिन अब चुनाव नतीजों से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed