फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela President Maduro Blocks Social Media platform X for 10 days amidst post election protest

Venezuela: दोबारा चुनाव की मांग के बीच राष्ट्रपति मादुरो का बड़ा फैसला, 10 दिन के लिए 'एक्स' को किया ब्लॉक

Fri, 09 Aug 2024 01:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Aug 2024 01:23 PM IST
सार

वर्तमान में विपक्ष के उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज उनकी जीत को चुनौती दे रहे हैं। गोंजालेज और विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया था कि उन्हें 70 फीसदी से अधिक टैली शीट मिली हैं और वे गोंगालेज को मादुरो से आगे दिखाते हैं।

विज्ञापन
Venezuela President Maduro Blocks Social Media platform X for 10 days amidst post election protest
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

वेनेजुएला में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव की मांग के बीच वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को वेनेजुएला में 10 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा। मादुरो ने यह बयान एक्स के संस्थापक एलन मस्क के दोबारा चुनाव के खिलाफ प्रतिक्रिया देने के बाद दिया। 
विज्ञापन


तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए मादुरो
बता दें कि निकोलस मादुरौ लगातार तीसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह 11 साल से सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं। हालांकि, इस बार विपक्षी नेताओं और दलों के एकजुट होने के कारण राष्ट्रपति मादुरो को पहली बार सबसे कठिन चुनावी चुनौती मिली। इस चुनाव में मादुरो के मुख्य प्रतिद्वंद्वी 74 वर्षीय एडमंडो गोंजालेज उरुतिया थे। करीब दो करोड़ पंजीकृत मतदाताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था। राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो को 51 प्रतिशत वोट मिले। वहीं विपक्ष के नेता एडमुंडो गोंजालेज को 44 प्रतिशत मत मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजावेज ने दी चुनौती
वर्तमान में विपक्ष के उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज उनकी जीत को चुनौती दे रहे हैं। गोंजालेज और विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया था कि उन्हें 70 फीसदी से अधिक टैली शीट मिली हैं और वे गोंगालेज को मादुरो से आगे दिखाते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वावेनेजुएला सरकार से राष्ट्रपति चुनाव का मतदान डेटा जारी करने का आह्वान किया। 

विपक्ष ने किया मादुरो का विरोध
वेनेजुएला में परिणाम के बाद विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज के समर्थन में हजारों समर्थकों राजधानी कराकस में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालयों के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस बीच मादुरो के सहयोगी टेलीविजन पर विपक्षी नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते दिखे। विरोध प्रदर्शन में अबतक 11 लोगों की मौत होने की भी खबर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed