फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela acting president Delcy Rodriguez adapts to post-Maduro reality and signals a new era of US ties

Venezuela: तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलेगा वेनेजुएला, क्या अमेरिकी दबाव में लिया फैसला?

Fri, 16 Jan 2026 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराकास Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Jan 2026 08:00 AM IST
सार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली बार देश को संबोधित किया। इस संबोधन में रोड्रिगेज ने तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों को लिए खोलने का एलान किया। इस संबोधन में रोड्रिगेज ने कई ऐसी बातें कही,  जिनसे साफ पता चलता है कि वेनेजुएला की सरकार पर अमेरिकी दबाव है।

विज्ञापन
Venezuela acting president Delcy Rodriguez adapts to post-Maduro reality and signals a new era of US ties
वेनेजुएला की सरकार ने नए युग की शुरुआत के दिए संकेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में अब एक नए युग की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली बार देश को संबोधित किया। इस संबोधन में रोड्रिगेज ने देश के तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलने का संकेत दिया। डेल्सी रोड्रिगेज के इस संबोधन में वेनेजुएला पर अमेरिकी दबाव की झलक साफ दिखाई दी।  
विज्ञापन


तेल के पैसों से वेनेजुएला का किया जाएगा विकास
  • मादुरो युग के बाद अपने पहले संबोधन में रोड्रिगेज ने देश के सामने विकास और राजनीतिक स्थिति का खाका पेश किया।
  • रोड्रिगेज ने बताया कि तेल उद्योग को लेकर नई नीति बनाई गई है और उन्होंने देश के राजनयिकों से विदेशी निवेशकों को नई तेल नीति बारे में जानकारी देने को कहा।
  • विज्ञापन
  • वेनेजुएला की नई नीति पर अमेरिकी दबाव साफ दिख रहा है। ट्रंप सरकार ने कहा है कि तेल की बिक्री से मिले पैसों को वेनेजुएला के लोगों की भलाई में लगाया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अब रोड्रिगेज ने भी यही कहा कि तेल की बिक्री से मिले पैसों को राष्ट्रीय बजट में शामिल कर उससे देश का विकास किया जाएगा।
  • वेनेजुएला की स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को बेहतर करने की बात कही गई है, जो ह्यूगो शावेज और निकोलस मादुरो के कार्यकाल में कथित तौर पर खराब स्थिति में थे।  

ये भी पढ़ें- Iran Unrest: 'ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी', व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर

Venezuela acting president Delcy Rodriguez adapts to post-Maduro reality and signals a new era of US ties
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति और ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका को लताड़ा भी सम्मान भी दिया
  • रोड्रिगेज ने अपने संबोधन में अमेरिका द्वारा निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह घटना दोनों देशों के संबंधों पर धब्बा है। हालांकि उन्होंने आश्चर्यजनक तौर पर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों की वकालत की।
  • अपने 44 मिनट के भाषण में रोड्रिगेज ने कहा, 'हमें कूटनीति से नहीं डरना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'अगर मैं वॉशिंगटन जाऊंगी तो मैं सिर ऊंचा करके जाऊंगी न कि रेंगते हुए।'
  • रोड्रिगेज के संबोधन के दौरान उनके पास निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की तस्वीर भी लगी थी। माना जा रहा है कि रोड्रिगेज निकोलस समर्थकों को भी साधना चाहती हैं और अमेरिका को भी नाराज नहीं करना चाहतीं।  

Venezuela acting president Delcy Rodriguez adapts to post-Maduro reality and signals a new era of US ties
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ही वेनेजुएला की कार्यवाहक सरकार ने मादुरो सरकार में गिरफ्तार कैदियों को रिहा किया। अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व चलाया। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अमेरिका ले जाया गया। मादुरो अभी अमेरिका की हिरासत में हैं और वहां मुकदमे का सामना कर रहे हैं। वहीं मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed