फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vatican revamps norms to evaluate visions of Mary as it adapts to Internet age and combats hoaxers

Vatican: अलौकिक घटनाओं के मूल्यांकन मानदंडों में वेटिकन ने किया सुधार; कहा- ये इंटरनेट युग के अनुकूल नहीं

Fri, 17 May 2024 05:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Vatican revamps norms to evaluate visions of Mary as it adapts to Internet age and combats hoaxers
सेंट पीटर स्क्वायर। - फोटो : ani

वेटिकन ने अलौकिक घटनाओं का मूल्यांकन करने के मानदंडों में सुधार किया है। वेटिकन के सिद्धांत कार्यालय ने कहा है  कि इंटरनेट के जमाने में ये मानदंड अब उपयोगी नहीं रह गए हैं। वेटिकन ने कहा कि आजकल भूत-प्रेत के बारे में अफवाहें तेजी से फैलती हैं। इससे सामान्य लोगों को हानि भी हो सकती है। इतना ही नहीं धोखेबाज लोगों की मान्यताओं से ठगी करने भी कोशिश करते हैं। वे लोगों की आस्था का गलत फायदा उठाकर उससे पैसा कमाने की भी कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वेटिकन ने शुक्रवार को इस बात पर अंतिम निर्णय लेने पर जोर दिया कि क्या ये घटनाएं आस्था के योग्य हैं। साथ ही वहां के सिद्धांत कार्यालय ने 1978 में पहली बार जारी किए गए मानदंडों में बदलाव भी किया। वेटिकन ने बताया कि नए मानदंडो में कैथोलिक चर्च की मूल्यांकन प्रक्रिया को फिर से परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है कि भूत-प्रेत से जुड़ी किसी भी घटना को अब चर्च के अधिकारी अलौकिक नहीं घोषित करेंगे। 
विज्ञापन


कैथोलिक चर्च का एक लंबा और विवादास्पद इतिहास रहा है जिसमें लोगों का दावा है कि उन्होंने वर्जिन मैरी, खून के आंसू रोती हुई मूर्तियां के दर्शन किए हैं। चर्च के जिन लोगों ने वर्जिन मैरी के दर्शन करने का दावा किया है, उनमें पाद्रे पियो और पोप फ्रांसिस के साथ ही असीसी के सेंट फ्रांसिस का नाम शामिल है। इन लोगों ने लाखों कैथोलिकों को प्रेरित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed