Pope Francis: पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार कल; मुर्मू, ट्रंप-जेलेंस्की समेत कई राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल
पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को वेटिकन के सेंट पीटर स्कवायर में होगा। इसके लिए शुक्रवार से विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष रोम पहुंचने लगेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को वेटिकन के सेंट पीटर स्कवायर में होगा। इसके लिए शुक्रवार से विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष रोम पहुंचने लगेंगे। पोप के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की समेत कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंच रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची रोम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंच गई है। पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हुआ था और कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डीसूजा भी पहुंचे हैं।
पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 'पीपुल्स पोप' (लोगों के प्रिय पोप) के रूप में जाना जाता था। वे लैटिन अमेरिका से पोप बनने वाले पहले व्यक्ति थे। निधन के बाद बुधवार से सेंट पीटर्स बेसिलिका में लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार शाम को पोप फ्रांसिस के ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए सील कर दिया जाएगा। वेटिकन ने कहा कि अंतिम संस्कार में 130 प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। इसमें 50 राज्य प्रमुख और 10 शासक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 'आंखें खुली थीं, सांसें चल रही थी...', अंतिम क्षणों में क्या कर रहे थे पोप, डॉक्टर ने बताई पूरी कहानी
श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
पोप फ्रांसिस को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका के केंद्रीय गलियारे में हजारों लोग पहुंचे। पोप के अंतिम दर्शन के लिए लोगों ने घंटों तक लाइन में लगकर इंतजार किया। गुरुवार शाम तक 90,000 से ज्यादा लोग बेसिलिका की मुख्य वेदी के सामने रखे फ्रांसिस के खुले ताबूत के पास से गुजर चुके थे।एमानुएला बिस्को ने फ्रांसिस को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए काम से छुट्टी ली। उन्होंने कहा कि फ्रांसिस भूले-बिसरे लोगों के पोप थे, जो सबसे सरल लोगों, बेघर लोगों के करीब थे जिन्हें दूर नहीं किया गया था। मुझे उम्मीद है कि अगला पोप उनके स्तर का होगा और उनके संघर्ष, उनके खुलेपन, उनके द्वारा किए गए हर काम को जारी रखेगा।
कार्डिनल्स की होगी बैठक
नए पोप को चुनने के लिए नौ दिनों के सार्वजनिक शोक के बाद पांच मई के बाद चर्चा शुरू होगी। जबकि अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए तमाम कार्डिनल भी रोम पहुंच रहे हैं। सप्ताहांत के लिए ब्रेक लेने से पहले वे शुक्रवार को फिर से मिलेंगे। इतालवी कार्डिनल फर्नांडो फिलोनी ने कहा कि हम तैयारी कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी भी अधिक गहन चरण में प्रवेश नहीं किया है। हम संगठनात्मक चरण में हैं।
ये भी पढ़ें: जनता के लिए खुला सेंट पीटर्स बेसिलिका, अंतिम झलक पाने के लिए उमड़े हजारों लोग
गरीब और जरूरतमंद लोग देंगे श्रद्धांजलि
वेटिकन ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों का एक समूह शनिवार को दफनाने के लिए सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में पहुंचने पर पोप के ताबूत से मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देगा। कब्र को बेसिलिका के भीतर एक लकड़ी के अवरोध के पीछे तैयार किया जा रहा है। वेटिकन द्वारा जारी की गई तस्वीरों में संगमरमर का मकबरा फुटपाथ पर सपाट रखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिस पर लैटिन में कुछ लिखा है।
ये राष्ट्राध्यक्ष होंगे अंतिम संस्कार में शामिल
- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप
- यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और प्रथम महिला ओलेना ज़ेलेंस्की
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टार्मर
- प्रिंस विलियम
- स्पेन के राजा फेलिप VI और रानी लेटिज़िया
- हंगरी के राष्ट्रपति विक्टर ओर्बन
- ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.