{"_id":"6015f52b8ebc3e08c16215b3","slug":"various-newspapers-have-filed-cases-against-google-and-facebook-in-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल-फेसबुक अनैतिक समझौतों से हड़प रहे आधी डिजिटल कमाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गूगल-फेसबुक अनैतिक समझौतों से हड़प रहे आधी डिजिटल कमाई
Sun, 31 Jan 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क सिटी
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क सिटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:58 AM IST
विज्ञापन
facebook google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका कार्ल्सस्टन गजट मेल और वेस्ट वर्जिनिया के विभिन्न समाचार पत्रों ने गूगल व फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इन टेक कंपनियों पर मुनाफाखोरी के लिए एकाधिकारवादी व प्रतिस्पर्धा खत्म करने के तौर तरीके अपनाने के आरोप हैं। इनकी वजह से अखबारों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
अखबारों द्वारा दायर अपनी तरह के इस पहले मुकदमे में बताया गया कि गूगल ने ऑनलाइन विज्ञापन का क्षेत्र खुद पर केंद्रित कर रखा है। गूगल और फेसबुक ने आपसी समझौता भी किया। 2019 में डिजिटल विज्ञापनों की कुल कमाई 50 फीसदी इन्हीं दोनों ने हड़प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन अखबारों की आय का प्राथमिक जरिया हैं, टेक कंपनियों के समझौते की वजह से अखबारों के पास ऑनलाइन विज्ञापनों में प्रतियोगिता करने का कोई जरिया ही नहीं बचाहै।
विज्ञापन
अमेरिका में तबाह हो रहे अखबार
खोजी पत्रकारिता के लिए 2018 का पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले गजट मेल ने मुकदमे में बताया कि इन टेक कंपनियों के गलत तौर तरीकों की वजह से 2004 से 2018 के बीच अमेरिका के 25 फीसदी अखबार बंद हो गए।
दसियों हजार नौकरियां खत्म हो गई। देश के सभी अखबारों को एकजुट होकर इन कंपनियों से मुकाबला करने का आह्वान करते हुए गजट मेल की कंपनी एचडी मीडिया के प्रबंधन सहयोगी डग रेनल्ड्स ने इसे प्रेस के भविष्य ही नहीं, लोकतंत्र को बचाने की बी लड़ाई कहा।