वंदे भारत मिशन : वुहान एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान में 19 भारतीय कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के जिस शहर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया है। उसी शहर वुहान के एयरपोर्ट पर वंदे भारत मिशन के तहत पहुंची एयर इंडिया की उड़ान के 19 भारतीयों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
On 30th October, 19 passengers on Air India’s Vande Bharat flight to Wuhan tested positive for #COVID19 at Wuhan Airport, China. The airline is aware of the incident. All passengers boarded the flight after thorough checks of their COVID negative certificate: Air India Official
— ANI (@ANI) November 2, 2020
एयरलाइन ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, 'वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की एक उड़ान यात्रियों को लेकर 30 अक्तूबर को चीन के शहर वुहान एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के दौरान 19 भारतीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, भारत से सभी यात्री कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर विमान में सवार हुए थे। अब भविष्य की उड़ानों में देरी हो सकती है।''
All our passengers to Wuhan, China had boarded the flight from Delhi with COVID19 negative reports from certified labs. AI strictly adheres to all the safety protocol laid down by the regulatory bodies and conforms to requirements at destination airports: Air India statement https://t.co/A5aKomNMOt
— ANI (@ANI) November 2, 2020
विमान में सवार 277 यात्रियों में से करीब 39 को एक-दूसरे के टच में आने पर कोरोना पॉजिटिव आने का संदेह है। इनमें से 58 यात्रियों को कोविड अस्पताल और पृथकवास सेंटर भेज दिया गया है। बाकी अन्य यात्रियों को होटलों में 14 दिन के लिए पृथक रखा गया है। चीन में अब तक वंदे भारत मिशन के तहत उड़ान में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का पहला मामला है। इसके चलते अब वुहान के लिए आगामी उड़ान को स्थगित किया जा सकता है।
यह दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस जाने में मदद करने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली एअर इंडिया की छठी उड़ान थी। दिल्ली-ग्वांगझोउ के बीच 23 अक्तूबर की उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में वुहान में कोविड-19 का पहला मामला आया था। वुहान को जून में वायरस को लेकर आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित करते हुए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया गया था। इसके बाद से एयर इंडिया की पहली उड़ान वुहान पहुंची थी।