फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USISPF chairman John Chambers calls PM Modi worlds best leader world news

US: 'वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता और मैं उनका फैन हूं', USISPF के अध्यक्ष ने की पीएम मोदी की सराहना

Thu, 29 Feb 2024 09:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Feb 2024 09:15 AM IST
सार

चेंबर्स ने लोगों का विश्वास हासिल करने की पीएम मोदी की क्षमता का हवाला देते हुए अमेरिकी नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमारे सभी नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं। लोग उनपर भरोसा करते हैं।

विज्ञापन
USISPF chairman John Chambers calls PM Modi worlds best leader world news
जॉन चेंबर्स और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : WEF/PTI

विस्तार

यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष जॉन चेंबर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता बताया है। पूर्व टेक दिग्गज चेंबर्स ने बताया कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग 76 फीसदी है, यानी की लोग उन्हें पसंद करते हैं। चेंबर्स ने उनकी (पीएम मोदी) लोगों का विश्वास बनाने की क्षमता पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जॉन चेंबर्स ने कहा, "मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे लगता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। मेरी इच्छा है कि हमारे पास अमेरिका में भी ऐसे एक व्यक्ति हों। हमारे पास कोई भी ऐसा राजनीतिक नेता नहीं है, जिन्हें 50 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली हो। वहीं पीएम मोदी को 75 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिलीं है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी की सराहना की
चेंबर्स ने लोगों का विश्वास हासिल करने की पीएम मोदी की क्षमता का हवाला देते हुए अमेरिकी नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, "अगर आप नेता के बारे में सोचते हैं तो यह उनके ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में है। यह उनके रिश्तों और भरोसे के बारे में है। उन्होंने हमारे सभी राजनीतिक नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं। लोग उनपर भरोसा करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2022 में भारत और अमेरिका ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई। दोनों राष्ट्र वैश्विक राजनीतिक साझेदारी का आनंद ले रहे हैं जो मानव प्रयास के लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करती है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और विभिन्न मुद्दों और लोगों से लोगों के संपर्क से प्रेरित है। 

भारत-अमेरिका ने रणनीतिक रोडमैप तैयार किया: मुकेश आग्ही
इससे पहले दिसंबर में यूएसआईएसपीएफ अध्यक्ष और सीईओ मुकेश आग्ही ने कहा, "पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की यात्राओं के दौरान कूटनीतिक गति ने एक मजबूत रणनीतिक रोडमैप तैयार किया। स्वच्छ ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, अंतरिक्ष सहयोग, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, ड्रोन प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई पहल की गई। उन्होंने बताया कि भारत में जीईएफ-414 जेट इंजन के निर्माण के साथ इसे एलिट ग्रुप में रखा गया है।"


पिछले साल जून में पीएम मोदी अमेरिका का दौरा किया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें इस दौरे के लिए आमंत्रित किया था। व्हाइट हाउस में रात्रिभोज से पहले पीम मोदी ने अमेरिकी सांसदों को संबोधित भी किया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed