फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USCIS Report 59000 Indians to get American citizenship in 2023

US Citizenship: अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों में दूसरे स्थान पर पहुंचे भारतीय; जानें पहले पर कौन

Mon, 12 Feb 2024 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 06:13 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 8.7 लाख विदेशी नागरिकों को देश की नागरिकता दी है। यूएससीआईएस रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 वित्तीय वर्ष में 59000 भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता मिली है, जो वित्तीय वर्ष में दी गई कुल नागरिकता का 6.7% है।

विज्ञापन
USCIS Report 59000 Indians to get American citizenship in 2023
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और अमेरिकी के बीच बढ़ती दोस्ती अब लोगों से लोगों के आपसी संपर्क में झलक रही है। 2023 में अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वालों में भारतीय मूल के लो दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी आव्रजन एजेंसी यूएससीआईएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष  59 हजार भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता दी गई है। यूएस सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विस (यूएससीआईएस) की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023 में करीब 8.7 लाख विदेशियों को अमेरिकी नागरिकता दी गई। इनमें से सबसे ज्यादा पड़ोसी देश मेक्सिको के 1.1 लाख लोग हैं, जो कुल संख्या के करीब 12.7 फीसदी हैं। मेक्सिकन लोगों के बाद नागरिकता हासिल करने वालों में 6.7 फीसदी यानी 59,100 लोग भारतीय हैं। इसके अलावा, 44,800 (5.1 फीसदी) फिलीपींस से और 35,200 (4 फीसदी) डोमिनिकन गणराज्य से थे। अमेरिका में नागरिकता और आव्रजन मामलों के लिए बनाए गए इमीग्रेशन और नेशनलिटी एक्ट (आईएनए) के तहत किसी भी विदेशी व्यक्ति को नागरिकता  के लिए लिए तय पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। इनमें इनमें सबसे बड़ी शर्त है व्यक्ति का कम से कम 5 वर्षों के लिए अमेरिका का वैध स्थायी निवासी होना है। इसके अलावा विशेष प्रावधान के तहत अमेरिकी नागरिकों के पति-पत्नी और सैन्य सेवा देने वाले आवेदक को नेचुरलाइजेशन के नियमों में छूट दी जाती है।
विज्ञापन

नागरिक पात्रता के लिए कम से कम 5 साल बिताना जरूरी
रिपोर्ट में बताया गया है कि सामान्य तौर पर एक गैर-नागरिक स्थायी निवासी को नागरिक पात्रता के लिए वैध स्थायी निवासी के रूप में कम से कम 5 साल बिताने होते हैं, जबकि अमेरिकी नागरिक के पति या पत्नी को वैध स्थायी निवासी के रूप में कम से कम 3 साल बिताने होते हैं। 2023 में नागरिकता हासिल करने वाले ज्यादातर लोगों ने स्थायी निवासी के तौर पर औसतन सात वर्ष का समय अमेरिका में बिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed