फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa woman screaming to cops i will kill you jumps behind check in video delta air line

USA: 'मैं तुम्हें मार डालूंगी', एयरपोर्ट पर पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिला, सामने आया वीडियो

Sun, 13 Oct 2024 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 13 Oct 2024 09:29 AM IST
सार

महिला जॉर्जिया के सवाना/हिल्टन हेड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थी और डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट में सफर करने वाली थी। महिला जैसे ही चेक इन काउंटर पर पहुंची तो वह चेक इन काउंटर के पीछे कूद गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को धमकाने लगी। 

विज्ञापन
usa woman screaming to cops i will kill you jumps behind check in video delta air line
वीडियो का दृश्य - फोटो : एक्स/ वीडियो ग्रैब इमेज

विस्तार

अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित एयरपोर्ट पर एक महिला एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। महिला ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते कुछ देर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी के हालात रहे। हालांकि आखिरकार पुलिस ने महिला को काबू कर हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है, लेकिन अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि महिला ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
महिला जॉर्जिया के सवाना/हिल्टन हेड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थी और डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट में सफर करने वाली थी। महिला जैसे ही चेक इन काउंटर पर पहुंची तो वह चेक इन काउंटर के पीछे कूद गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को धमकाने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पीले रंग का स्वेटर पहने हुए है और वह जोर जोर से चीख रही है। इस पर पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश को तो महिला ने कहा कि मेरे पास मत आओ और बार-बार पुलिसकर्मियों को दूर रहने के लिए कहती रही। जब पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ने की कोशिश की तो महिला ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि 'मैं तुम्हें मार दूंगी'। 
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान महिला को पकड़ने के चक्कर में पुलिसकर्मी गिर भी पड़े। आखिरकार पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। अभी तक महिला की इस हरकत की वजह पता नहीं चली है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed