{"_id":"65fbe85fefdccaf5ae0cbae8","slug":"usa-state-secretary-antony-blinken-visit-middle-east-tour-reach-saudi-arabia-sixth-after-israel-hamas-war-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: पश्चिम एशिया के दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे एंटनी ब्लिंकन, इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद छठा दौरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: पश्चिम एशिया के दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे एंटनी ब्लिंकन, इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद छठा दौरा
Thu, 21 Mar 2024 01:54 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:54 PM IST
सार
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एंटनी ब्लिकंन इस्राइल का दौरा भी करेंगे और इस्राइली सरकार के साथ बंधकों की रिहाई के प्रयासों पर बात करेंगे। साथ ही ब्लिंकन गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के प्रयासों पर भी बात करेंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक बार फिर पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री बुधवार को सऊदी अरब पहुंचे। एंटनी ब्लिंकन, सऊदी अरब सरकार के साथ इस्राइल हमास के बीच युद्धविराम के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। साथ ही अमेरिका की कोशिश है कि इस्राइल-हमास युद्ध अरब क्षेत्र में फैलने न पाए।
इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद छठा दौरा
अमेरिकी विदेश मंत्री सऊदी अरब के बाद गुरुवार को मिस्त्र के दौरे पर जाएंगे और वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एंटनी ब्लिकंन इस्राइल का दौरा भी करेंगे और इस्राइली सरकार के साथ बंधकों की रिहाई के प्रयासों पर बात करेंगे। साथ ही ब्लिंकन गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के प्रयासों पर भी बात करेंगे। इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्री का पश्चिम एशिया का यह छठा दौरा है।
अमेरिका कोशिश कर रहा है कि सऊदी अरब, इस्राइल के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करे। इसके बदले में इस्राइल, फलस्तीन को कुछ राहत दे। साथ ही सऊदी अरब चाहता है कि अमेरिका और इस्राइल उसके परमाणु कार्यक्रम को बनाने में समर्थन दें। सऊदी अरब, अमेरिका से सैन्य मदद भी चाहता है। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
राफा पर हमले की तैयारी में इस्राइल
गुरुवार को मनीला में पत्रकारों से बात करते हुए एंटनी ब्लिकन ने कहा था कि पश्चिम एशिया के दौरे का उद्देश्य गाजा में युद्ध के बाद के हालात पर चर्चा और क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। एंटनी ब्लिंकन का पश्चिम एशिया का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब इस्राइल राफा पर हमले की तैयारी कर रहा है। मिस्त्र की सीमा पर स्थित राफा में बड़ी संख्या में शरणार्थी रुके हुए हैं और अगर इस्राइल राफा पर हमला करता है तो उससे बड़ा मानवीय संकट पैदा हो सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी इस्राइल के इस कदम को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका को डर है कि राफा पर हमले के बाद इस्राइल वैश्विक स्तर पर बुरी तरह घिर सकता है और साथ ही गाजा युद्ध के बढ़ने की भी आशंका है।