फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA shoots down drone and anti ship missile fired by houthi rebels in red sea

US: लाल सागर में हूती विद्रोहियों का हमला अमेरिका ने किया नाकाम, ड्रोन और एंटी शिप मिसाइल को किया तबाह

Fri, 29 Dec 2023 08:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Dec 2023 08:10 AM IST
सार

जब से इस्राइल हमास युद्ध शुरू हुआ है, तब से ही फलस्तीनियों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए यमन के हूती विद्रोही लाल सागर और अरब सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हाल के समय में कई समुद्री जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। 

विज्ञापन
USA shoots down drone and anti ship missile fired by houthi rebels in red sea
युद्धक जहाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की सेना ने बताया है कि उन्होंने लाल सागर में हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन और एक एंटी शिप मिसाइल को तबाह कर दिया है। बता दें कि जब से इस्राइल हमास युद्ध शुरू हुआ है, तब से ही फलस्तीनियों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए यमन के हूती विद्रोही लाल सागर और अरब सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हाल के समय में कई समुद्री जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


यूएस सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर दी जानकारी
यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर बताया कि 'यूएसएस मेसन ने एक ड्रोन और एक एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल को दक्षिणी लाल सागर में तबाह कर दिया। इन ड्रोन और मिसाइल को हूती विद्रोहियों द्वारा फायर किया गया था। हमले के वक्त इलाके में मौजूद 18 जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ।' यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि अक्तूबर के मध्य से हूती विद्रोहियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर यह 22वां हमला था। जिस रूट पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया, वह एक ट्रांजिट रूट है और यहां से वैश्विक व्यापार का 12 प्रतिशत ट्रेड होता है। 
विज्ञापन


वैश्विक व्यापार का शिपिंग रूट हूती विद्रोहियों के निशाने पर
वैश्विक व्यापार के शिपिंग रूट पर हूती विद्रोहियों द्वारा लगातार हमले के चलते अमेरिका के नेतृत्व में लाल सागर और अरब सागर के इलाकों में बहुराष्ट्रीय नेवल टास्क फोर्स का गठन किया है ताकि शिपिंग रूट की सुरक्षा की जा सके। भारत ने भी इन इलाकों में अपने पांच युद्धक जहाज तैनात किए हैं। साथ ही अमेरिका के वित्त विभाग ने गुरुवार को हूती विद्रोहियों को वित्तीय मदद देने वाले नेटवर्क पर भी प्रतिबंधों का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल हमास युद्ध के बाद बढ़े हमले
बता दें कि इस्राइल हमास युद्ध के चलते पश्चिम एशियाई देशों में अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नाराजगी है। दरअसल युद्ध में अमेरिका खुलकर इस्राइल का समर्थन कर रहा है, यही वजह है कि जहां दुनियाभर में यहूदी नागरिकों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं पश्चिम एशिया, इराक और सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों पर भी ड्रोन और मिसाइल हमले हो रहे हैं। सोमवार को ही उत्तरी इराक में एक ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी नागरिक घायल हो गए थे। अमेरिका का आरोप है कि ईरान समर्थित संगठन इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed