फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA shooting in minneapolis during music punk show dead many injured

USA: म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल; हमलावर फरार

Sun, 13 Aug 2023 08:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 13 Aug 2023 08:29 AM IST
सार

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी दो हैं और वह गोलीबारी के बाद पैदल ही घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति आरोपियों के निशाने पर था।

विज्ञापन
USA shooting in minneapolis during music punk show dead many injured
गोलीबारी में एक की मौत की खबर है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। इस बार एक रॉक शो में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी दो लोग हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना अमेरिका के मिनेयापोलिस की है। जहां शुक्रवार रात को लोगों की भीड़ एक म्यूजिक शो के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान लोगों की भीड़ पर गोलीबारी की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी दो हैं और वह गोलीबारी के बाद पैदल ही घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति आरोपियों के निशाने पर था। मिनेयापोलिस के पुलिस चीफ ब्रायन ओ हारा ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि आरोपी दो ही थे। अभी जांच जारी है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गोली लगने से घायल कई लोग मिले। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ लोग खुद ही अस्पताल पहुंच गए। घटना में मारे गए व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed