फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA says we are waiting india probe into alleged plot of khalistani gurpatwant singh pannun

USA: 'भारत की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं', पन्नू की हत्या की कथित साजिश मामले में बोला अमेरिका

Tue, 07 May 2024 08:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 May 2024 08:11 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को मीडिया से बात की। इस दौरान मैथ्यू मिलर से गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश मामले में भारत की जांच को लेकर सवाल किया गया। 

विज्ञापन
USA says we are waiting india probe into alleged plot of khalistani gurpatwant singh pannun
मैथ्यू मिलर - फोटो : US State Dept

विस्तार

अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में हम भारत की जांच का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश की जांच भारत द्वारा भी की जा रही है। बीते दिनों अमेरिका में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अलगाववादी नेता की हत्या में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के एक अधिकारी के शामिल थे। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश विभाग ने कही ये बात
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को मीडिया से बात की। इस दौरान मैथ्यू मिलर से गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश मामले में भारत की जांच को लेकर सवाल किया गया। इस पर मिलर ने कहा कि 'उन्होंने (भारत सरकार) इस मामले में जांच के लिए एक समिति बनाई है और इस मामले में जांच चल रही है। हम भी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने साफ कर दिया है कि ये ऐसी चीज है, जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं और हमें लगता है कि उन्हें भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए।'  
विज्ञापन


गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का दावा
अमेरिका ने बीते साल दावा किया था कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। कथित तौर पर इस हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर आरोप लगे। निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया और अमेरिका निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पित कराने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने दावा किया कि जिस अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची गई, वो गुरपतवंत सिंह पन्नू है। पन्नू एक अमेरिकी कनाडाई नागरिक है और खालिस्तानी नेता है। पन्नू भारत में आतंकवादी घोषित है और कई मामलों में वांछित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के एक अधिकारी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट में रॉ के अधिकारी के नाम का खुलासा भी किया गया। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को तथ्यहीन और बेबुनियाद बताया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया हुआ है और वह जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed