फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA said not drawing red lines for israel we do what ever we can as friends hamas

USA: अमेरिका ने इस्राइल को हमास पर हमले की दी खुली छूट, कहा- दोस्ती के नाते मदद कर रहे

Sat, 28 Oct 2023 09:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Oct 2023 09:22 AM IST
सार

अमेरिका ने कहा कि हमें आम नागरिकों की चिंता है और हमे इस बारे में बात करने में कोई झिझक नहीं है। साथ ही लड़ाई में क्या नुकसान हो सकता है इस पर भी चर्चा की जा रही है। 

विज्ञापन
USA said not drawing red lines for israel we do what ever we can as friends hamas
इस्राइल कर रहा जमीनी हमले की तैयारी - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए हैं और साथ ही इस्राइली सेना गाजा पट्टी में जमीनी हमला शुरू करने की भी तैयारी कर रही है। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि उन्होंने इस्राइल को खुली छूट दी हुई है और वह उसे रोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की नेशनल सिक्योरिटी के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि गाजा पट्टी में इस्राइल के जमीनी हमला कितना बड़ा होगा और कितना लंबा चलेगा, वह इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


क्या कहा अमेरिका ने
जॉन किर्बी ने कहा कि 'अमेरिका, इस्राइल द्वारा आत्मरक्षा में उठाए जा रहे कदम का समर्थन करता है और वह इस्राइल को रोकने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। किर्बी ने कहा कि अमेरिका लगातार इस इस्राइल से बात पर चर्चा कर रहा है कि गाजा में आम नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए, हमास द्वारा अगवा इस्राइली नागरिकों की सुरक्षित वापसी होनी चाहिए और जमीनी हमले के बाद क्या हो सकता है, इस पर भी लगातार चर्चा की जा रही है।' किर्बी ने कहा कि 'शुरू से ही हम इस्राइल के संपर्क में हैं। हमें आम नागरिकों की चिंता है और हमे इस बारे में बात करने में कोई झिझक नहीं है। साथ ही लड़ाई में क्या नुकसान हो सकता है इस पर भी चर्चा की जा रही है। हम दोस्त हैं और दोस्त यही करते हैं।'  
विज्ञापन


जल्द जमीनी हमला कर सकता है इस्राइल
शुक्रवार की रात इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए हैं। साथ ही गाजा पट्टी में इंटरनेट और संपर्क के अन्य साधन भी बंद कर दिए गए हैं ताकि गाजा के लोग एक दूसरे से संपर्क ना कर सकें। इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि अपने उद्देश्यों को पाने के लिए हमने हमले तेज कर दिए हैं। जमीनी हमला भी जल्द शुरू होने वाला है। बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच जारी लड़ाई को 22 दिन का समय बीत चुका है और अब तक इस लड़ाई में 8500 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से गाजा पट्टी में 7300 लोगों की जान गई है और 14 लोग इस्राइल में मारे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed