फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA repatriation 105 antiquities to india america envoy garcetti said needs to be in india

USA: 105 ऐतिहासिक कलाकृतियां वापस करेगा अमेरिका, राजदूत बोले- इनकी असली जगह भारत

Tue, 18 Jul 2023 09:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Jul 2023 09:04 AM IST
सार

एरिक गार्सेटी ने बताया कि अमेरिका के एरिजोना में भगवान बुद्ध की सुंदर प्रतिमा मौजूद है, जिसे जल्द ही भारत को लौटाया जाएगा। साथ ही वैदिक काल के हिंदू मंदिरों की भी कई कलाकृतिया वापस लौटाई जाएंगी। 

विज्ञापन
USA repatriation 105 antiquities to india america envoy garcetti said needs to be in india
मेयर एरिक गार्सेटी - फोटो : ani

विस्तार

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने सोमवार को कहा कि अमेरिका सरकार भारत की प्राचीन और ऐतिहासिक मूर्तियों और कला संग्रह को वापस करने की तैयारी कर रही है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि ये कला संग्रह भारत की अमानत है और इसे भारत में ही होना चाहिए। 
विज्ञापन


चोरी होकर या अवैध तरीके से अमेरिका पहुंची कलाकृतियां
बता दें कि अमेरिका भारत की प्राचीन और ऐतिहासिक 105 मूर्तियों को वापस भारत को सौंपने की तैयारी कर रहा है। ये मूर्तियां दूसरी से तीसरी सदी से लेकर 18वीं से 19वीं सदी के बीच की हैं। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हम भारत के कला संग्रह को उसे लौटाने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत से कई बार चोरी होकर या फिर अवैध तरीके से कलाकृतियां अमेरिका या दुनिया के अन्य देश पहुंच जाती हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका के दौरे पर गए थे तो भारत और अमेरिका के बीच कल्चरल प्रॉपर्टी एग्रीमेंट पर बातचीत हुई थी। जिससे ऐतिहासिक कलाकृतियों की अवैध कालाबाजारी पर रोक लगेगी। साथ ही दोनों देश इसे लेकर बातचीत कर रहे हैं और ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं कि भविष्य में भी अवैध रूप से अमेरिका पहुंची भारत की ऐतिहासिक कलाकृतियों को वापस लौटाया जाता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक काल की प्रतिमाएं लौटाएगा अमेरिका
एरिक गार्सेटी ने बताया कि अमेरिका के एरिजोना में भगवान बुद्ध की सुंदर प्रतिमा मौजूद है, जिसे जल्द ही भारत को लौटाया जाएगा। साथ ही वैदिक काल के हिंदू मंदिरों की भी कई कलाकृतिया वापस लौटाई जाएंगी। न्यूयॉर्क के मशहूर मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू शामिल हुए। इसी दौरान एरिक गार्सेटी ने ये बातें कही। इस आयोजन के दौरान बौद्ध इतिहास से जुड़ी कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। 


भारत के स्वर्णिम इतिहास की तारीफ में क्या बोले अमेरिकी राजदूत
एरिक गार्सेटी ने कहा कि लोग भूल जाते हैं कि बुद्ध का जन्म भारत में हुआ और यह पूरी दुनिया को भारत का तोहफा है। भारत से ही बौद्ध धर्म एशिया, दक्षिण एशिया में फैला। लोग इतिहास में भारत के योगदान के बारे में नहीं जानते और हमें भारत के योगदान के प्रति आभारी होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि साल 2016 में पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान 16 ऐतिहासिक कलाकृतियां लौटाई गईं थी। साल 2021 में अमेरिकी सरकार ने 157 कलाकृतियां भारत को सौंपी। अब 105 और ऐतिहासिक कलाकृतियां भारत आ रही हैं। इस तरह अमेरिका ने बीते कुछ सालों में कुल 278 ऐतिहासिक कलाकृतियों को भारत वापस पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed