फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA president election vivek ramaswamy next vice president republican party joint ticket with donald trump

USA: डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिका के अगले उपराष्ट्रपति बन सकते हैं विवेक रामास्वामी, दिए ये संकेत

Sat, 26 Aug 2023 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Aug 2023 03:05 PM IST
सार

ट्रंप के साथ रामास्वामी के संयुक्त टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि ट्रंप की चुनाव प्रचार टीम ने भी रिपब्लिकन पार्टी की बीते बुधवार को हुई पहली डिबेट के बाद रामास्वामी की तारीफ की है। 

विज्ञापन
USA president election vivek ramaswamy next vice president republican party joint ticket with donald trump
विवेक रामास्वामी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी भी दावा पेश कर रहे हैं। खास बात ये है कि विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है। अब विवेक रामास्वामी ने संकेत दिए हैं कि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के डिप्टी के रूप में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। हालांकि पहले विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद के अलावा कोई अन्य पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब उन्होंने इसके लिए तैयार होने के संकेत दिए हैं।  
विज्ञापन


विवेक रामास्वामी ने दिए संकेत
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान विवेक रामास्वामी ने कहा कि वह बतौर राष्ट्रपति ही देश को एकजुट कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने ट्रंप के सहयोगी के रूप में उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने से भी इनकार नहीं किया। दरअसल जब इस बारे में रामास्वामी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'यह मेरे बारे में नहीं है, अगर यह मेरे बारे में है तो मेरी उम्र के व्यक्ति के लिए यह पद भी शानदार होगा। यह हमारे देश को फिर से रिवाइव करने के बारे में है और मैं ये तभी कर सकता हूं, जब मुझे इसे व्हाइट हाउस से बतौर शीर्ष नेता करने का मौका मिले।'
विज्ञापन


ट्रंप की टीम ने भी की तारीफ
ट्रंप के साथ रामास्वामी के संयुक्त टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि ट्रंप की चुनाव प्रचार टीम ने भी रिपब्लिकन पार्टी की बीते बुधवार को हुई पहली डिबेट के बाद रामास्वामी की तारीफ की है। इस डिबेट के बाद रामास्वामी की लोकप्रियता में उछाल आया है और उन्हें मिलने वाले चंदे में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पहले रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद के अलावा कोई अन्य पद लेने से मना कर दिया था और कहा था कि वह सिर्फ बतौर राष्ट्रपति ही इस देश को बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के दूसरे सबसे युवा उपराष्ट्रपति बन सकते हैं
बता दें कि अगर विवेक रामास्वामी ट्रंप के साथ संयुक्त टिकट पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा नेता होंगे। इससे पहले साल 1857-1861 के दौरान जॉन बुचनन की सरकार में जॉन ब्रेकिनरिज सिर्फ 36 साल की उम्र में अमेरिका के उपराष्ट्रपति रहे थे। विवेक रामास्वामी अभी 38 साल के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed