फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA President Election Indian-Origin Candidate Could Upset Biden Shocking Revelation in Latest Poll

GOP: राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की यह उम्मीदवार दे सकती हैं बाइडन को मात! नए पोल में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 08 Sep 2023 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Sep 2023 09:08 AM IST
सार

निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश कर रहीं अकेली महिला उम्मीदवार हैं। डेमोक्रेट पार्टी के नेता भी मानते हैं कि निक्की हेली उनके लिए खतरा हैं।

विज्ञापन
USA President Election Indian-Origin Candidate Could Upset Biden Shocking Revelation in Latest Poll
अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेली

विस्तार

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, जिनके लिए कई उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप, विवेक रामास्वामी, निक्की हेली, रोन देसांतिस, माइक पेंस समेत कई उम्मीदवार हैं जो राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं। अभी तक रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की रेस में ट्रंप सबसे आगे दिख रहे हैं। हालांकि, अब एक ताजा पोल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल इस पोल में बताया गया है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से निक्की हेली को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया जाता है तो वह मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर भारी पड़ेंगी। 
विज्ञापन


पोल में बाइडन को हराने वाली एकमात्र रिपब्लिकन उम्मीदवार
सीएनएन/एसएसआरएस ने एक पोल के नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों के अनुसार, जो बाइडन और निक्की हेली के बीच अगर राष्ट्रपति पद की लड़ाई होती है तो निक्की हेली बाइडन पर भारी पड़ेंगी। पोल के अनुसार, निक्की हेली को 49 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि बाइडन को सिर्फ 43 प्रतिशत। वहीं ट्रंप और बाइडन के बीच सीधी लड़ाई में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। ट्रंप को जहां 47 प्रतिशत वोट मिले हैं, वहीं बाइडन 46 प्रतिशत वोट पाए हैं। टिम स्कॉट और माइक पेंस  दोनों को बाइडन के मुकाबले 46 प्रतिशत वोट मिले हैं और बाइडन को 44 प्रतिशत।
विज्ञापन


न्यूजर्सी के गवर्नर और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार क्रिस क्रिस्टी को 44 प्रतिशत वोट मिले हैं और बाइडन को इनके मुकाबले 42 प्रतिशत। विवेक रामास्वामी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस पोल में वह बाइडन से पिछड़ते दिख रहे हैं। पोल के अनुसार, बाइडन को 46 प्रतिशत वोट मिले हैं तो रामास्वामी को 45 प्रतिशत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उदार मतदाताओं के बीच लोकप्रिय
निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश कर रहीं अकेली महिला उम्मीदवार हैं। डेमोक्रेट पार्टी के नेता भी मानते हैं कि निक्की हेली उनके लिए खतरा हैं। डेमोक्रेट पार्टी के एक रणनीतिकार ने मीडिया से बात करते हुए कहा भी कि अगर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से निक्की हेली को चुना जाता है तो हमें मुश्किल हो सकती है। अपनी नीतियों की वजह से निक्की हेली उदार मतदाताओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं। बीते महीने रिपब्लिकन पार्टी की पहली डिबेट के बाद भी निक्की हेली की लोकप्रियता में उछाल आया है। हालांकि ट्रंप के मुकाबले हेली काफी पीछे हैं लेकिन अभी चुनाव में लंबा समय है। ऐसे में निक्की हेली के पास एक अच्छा मौका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed