फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa police against investigate dolton super mayor tiffany henyard for corruption abuse of power

USA: 'सुपर मेयर' टिफनी हेनयार्ड के खिलाफ एफबीआई ने शुरू की जांच, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप

Fri, 23 Feb 2024 08:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Feb 2024 08:58 AM IST
सार

गार्डनर का आरोप है कि उन्होंने मेयर टिफनी हेनयार्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लिए फंडिंग करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
usa police against investigate dolton super mayor tiffany henyard for corruption abuse of power
टिफनी हेनयार्ड - फोटो : एक्स/विलेज ऑफ डॉल्टन

विस्तार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने डॉल्टन की मेयर टिफनी हेनयार्ड के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह जांच थ्रॉन्टन टाउनशिप में कथित भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के मामले में हो रही है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, एफबीआई ने अभी इस मामले में गवाहों से पूछताछ शुरू की है। 
विज्ञापन


डॉल्टन के निवासी ने लगाए आरोप
डॉल्टन शहर के ही रहने वाले लॉरेंस गार्डनर ने मेयर टिफनी हेनयार्ड के खिलाफ आरोप लगाए हैं। गार्डनर एक रेंटल और ट्रकिंग कंपनी का संचालन करते हैं। गार्डनर ने दावा किया है कि डॉल्टन प्रशासन की तरफ से उनका लाइसेंस रिन्यू नहीं कर रहा है। गार्डनर ने ये भी आरोप लगाया कि डॉल्टन पुलिस द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। गार्डनर का आरोप है कि उन्होंने मेयर टिफनी हेनयार्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लिए फंडिंग करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


लॉरेंस गार्डनर ने मेयर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और एफबीआई से इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद ही एफबीआई ने जांच शुरू की है। हालांकि अभी तक मेयर या डॉल्टन प्रशासन के किसी शीर्ष अधिकारी से इस मामले में पूछताछ नहीं हुई है। आरोप है कि मेयर हेनयार्ड ने सार्वजनिक धन और संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया और जनता के पैसों को निजी उपयोग के लिए खर्च किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को सुपर मेयर बताती हैं टिफनी हेनयार्ड
बता दें कि टिफनी हेनयार्ड पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं और वे खुद को सुपर मेयर कहकर संबोधित करती हैं। टिफनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। टिफनी पर आरोप लगते हैं कि वे सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर की तरह पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर टिफनी की आलोचना भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed