फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Oregon Alaska Airlines Flight Emergency Landing plane window blown out

US: 'टेक ऑफ के बाद विमान की खिड़की उड़ी, सामने दिखने लगी मौत'; अलास्का के विमान में सवार यात्री ने बताया अनुभव

Sat, 06 Jan 2024 04:49 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 06 Jan 2024 04:49 PM IST
सार

अमेरिका के ओरेगॉन में अलास्का एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार यात्री ने कहा कि जैसे ही टेकऑफ के बाद फ्लाइट की खिड़की उड़ गई तो उसे मौत सामने खड़ी होने का एहसास होने लगा।

विज्ञापन
USA Oregon Alaska Airlines Flight Emergency Landing plane window blown out
अलास्का एयरलाइंस का विमान। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस में सवार 177 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। विमान का विंडो पैनल फ्लाइट टेकऑफ होने के बाद अचानक उड़ गया। यात्रियों से मिली शिकायत के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बड़ा हादसा टलने के बारे में विमान में सवार यात्री ने बताया कि उसे खिड़की उड़ने पर ऐसा एहसास हुआ कि उसकी मौत होने वाली है। इस मामले में फेडरल एविएशन प्रशासन (FAA) ने भी बयान जारी किया। इसके मुताबिक अलास्का एयरलाइंस के विमान संख्या- 1282 की परेशानी दूर होने के बाद पोर्टलैंड एयरपोर्ट से शाम लगभग पांच बजे फ्लाइट को दोबारा रवाना किया गया।
विज्ञापन


इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में विमान में सवार यात्री ने बताया कि उसे खिड़की उड़ने पर ऐसा एहसास हुआ कि उसकी मौत होने वाली है।  यात्री से मिली शिकायत के बाद चालक दल ने विमान के केबिन में दबाव की सूचना दी। ओरेगन में पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया। अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 1282 से जुड़ी खबरों में कहा गया है कि खिड़की उड़ने के बाद आपातकालीन ऑक्सीजन मास्क सीटों के ऊपर लटके देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान की खिड़की का पैनल गायब है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाइट से यात्रा कर रहे यात्री काइल रिंकर ने बताया कि जब विंडो पैनल अचानक उड़ा उस समय विमान धरती से काफी ऊंचाई पर था। सीटों के ऊपर लगे ऑक्सीजन मास्क खुद-ब-खुद नीचे आ गए, तब इसका पता लगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विमान संख्या 1282 में सवाल महिला यात्री वी गुयेन ने कहा, उड़ान के दौरान अचानक हुई तेज आवाज के कारण उनकी नींद खुल गई। उन्हें अपनी आंखों के आगे ऑक्सीजन मास्क दिखा। बाईं तरफ देखने पर उन्हें विंडो पैनल गायब दिखा। उन्होंने कहा, ऐसे हालात में उन्हें मौत सामने दिखने लगी। ऐसा लगा जैसे वह मरने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, FAA और अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अलास्का की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 171 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। कंपनी के मुताबिक ऐस घटना दुर्लभ है। चालक दल को आपात स्थिति से निपटने का पूरा प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने हालात को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया।


इस मामले में समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट- फ्लाइट अवेयर के मुताहिक बोइंग 737 मैक्स 9 विमान शाम 5.07 बजे कैलिफोर्निया के ओंटारियो के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, केवल 20 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट वापस एयरपोर्ट पर लौट आया। अक्तूबर में उड़ान भरने के लिए फिट घोषित किए गए इस विमान के बारे में बोइंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पकर लिखा कि ओरेगन में हुई घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तकनीकी टीम जांच में पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed