फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA News Donald Trump Supporter Issues Death Threat To President Joe Biden FBI Takes Swift Action

USA: ट्रंप समर्थक ने राष्ट्रपति बाइडन को दी यूटा में जान से मारने की धमकी, FBI ने मुठभेड़ में मार गिराया

Thu, 10 Aug 2023 09:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Aug 2023 09:52 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसी ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूटा के संघीय अभियोजक ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें आरोपी का नाम क्रेग रॉबर्टसन बताया गया है। 

विज्ञापन
USA News Donald Trump Supporter Issues Death Threat To President Joe Biden FBI Takes Swift Action
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन को जान से मारने की धमकी देने वाला एक शख्स एफबीआई की कार्रवाई में मारा गया है। बता दें कि आरोपी शख्स अमेरिका के यूटा का रहने वाला था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी यूटा का दौरा करने वाले थे, उससे कुछ घंटे पहले ही एफबीआई ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा और सुरक्षा एजेंसी की कार्रवाई में मारा गया। 
विज्ञापन


एफबीआई की कार्रवाई में ढेर
एफबीआई ने आरोपी की मौत की पुष्टि की है। एफबीआई ने बताया कि उसके स्पेशल एजेंट्स ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी द्वारा आक्रामक  रुख अपनाने के चलते कार्रवाई में वह मारा गया। सुरक्षा एजेंसी ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूटा के संघीय अभियोजक ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें आरोपी का नाम क्रेग रॉबर्टसन बताया गया है। 
विज्ञापन


70 वर्षीय आरोपी ने सोशल मीडिया पर किए थे पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी क्रेग रॉबर्टसन करीब 70 साल का था और वह खुद को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर समर्थक बताता था। रॉबर्टसन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बाइडन को मारने की धमकी दी थी। एक पोस्ट में आरोपी ने लिखा कि 'मैंने सुना है कि बाइडन यूटा आ रहे हैं। अपनी एम24 स्नाइपर राइफल से धूल साफ करनी है। मसखरों के चीफ स्वागत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: भारत के स्वतंत्रता दिवस को अमेरिका में भी राष्ट्रीय जश्न के तौर पर मनाने की तैयारी, संसद में प्रस्ताव पेश

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी दी थी धमकी
आरोपी ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आरोप फाइल करने वाले मैनहेट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एलविन ब्राग, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और यूएस अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लेंड को भी धमकी दी थी। आरोपी रॉबर्टसन ने अपने हथियारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिनमें एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल भी शामिल थी, जिसका नाम आरोपी ने 'डेमोक्रेट इरैडिकेटर' रखा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed