फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA man got death sentence for killing two men include indian national

USA: 22 साल पहले भारतीय समेत दो लोगों की हुई थी हत्या, अब दोषी को दी गई मौत की सजा

Fri, 05 Apr 2024 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Apr 2024 03:24 PM IST
सार

ओकलाहोमा के अटॉर्नी जनरल जेंटनर ड्रमंड ने स्मिथ की सजा के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज का दिन मूर और शरद के परिवारों के लिए कुछ हद तक शांति लेकर आएगा। 

विज्ञापन
USA man got death sentence for killing two men include indian national
दोषी को मिली मौत की सजा - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के ओकलाहोमा राज्य में साल 2002 में एक भारतीय सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के दोषी को गुरुवार को मौत की सजा दी गई। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, दोषी माइकल ड्वेन स्मिथ (41 वर्षीय) को ओकलाहोमा की जेल में जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी गई। 
विज्ञापन


साल 2002 में हुई थी शरद और मूर की हत्या
स्मिथ ने साल 2002 में भारतीय नागरिक शरद पुल्लुर और जेनेट मूर की हत्या कर दी थी। स्मिथ ने ये दोनों हत्याएं अलग-अलग घटनाओं में की थी। अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। ओकलाहोमा के अटॉर्नी जनरल जेंटनर ड्रमंड ने स्मिथ की सजा के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज का दिन मूर और शरद के परिवारों के लिए कुछ हद तक शांति लेकर आएगा। ओकलाहोमा राज्य में यह इस साल की पहली मौत की सजा है। 
विज्ञापन


परिजनों ने जताया संतोष
ड्रमंड ने कहा कि 'दोनों पीड़ित अच्छे इंसान थे और उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। शरद अपने परिवार का पहला व्यक्ति था, जो शिक्षा प्राप्त करने अमेरिका आया था। उसका भविष्य उज्जवल था। ड्रमंड ने कहा कि दोनों पीड़ित गलत समय पर गलत जगह पर थे और हमें खुशी है कि अब उनके साथ न्याय हुआ है।' दोनों पीड़ितों के परिवारों ने भी दोषी को मौत की सजा मिलने पर संतुष्टि जाहिर की और कहा कि अब उनके साथ न्याय हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed