USA: 'कुछ महीनों में ही ये मेरा विमान होगा', जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर कसा तंज
जेडी वेंस और कमला हैरिस बुधवार को लगभग एक ही समय पर विस्कोंसिन पहुंचे। जेडी वेंस जब अपने विमान से उतरे तो उस वक्त एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति और आगामी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का आधिकारिक विमान भी वहीं खड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेडी वेंस ने कमला हैरिस पर कसा तंज
गौरतलब है कि जेडी वेंस और कमला हैरिस बुधवार को लगभग एक ही समय पर विस्कोंसिन पहुंचे। जेडी वेंस जब अपने विमान से उतरे तो उस वक्त एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति और आगामी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का आधिकारिक विमान भी वहीं खड़ा था। जेडी वेंस ने कमला हैरिस के विमान को देखते हुए और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में ये विमान उनका हो जाएगा।' इस तरह जेडी वेंस ने परोक्ष रूप से अपनी जीत का दावा कर दिया क्योंकि जीत के बाद जेडी वेंस अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति होंगे और आधिकारिक एयर फोर्स टू विमान, जिसका इस्तेमाल अभी कमला हैरिस द्वारा किया जा रहा है, वह जेडी वेंस का आधिकारिक विमान बन जाएगा।
JD Vance after physically walking up to Kamala Harris’ plane to ask why she’s hiding from reporters:
"Hopefully it's going to be my plane in a few months. I also thought you guys may get lonely, because the VP doesn't answer questions from reporters."pic.twitter.com/xmXBC16MSYविज्ञापन विज्ञापन— Benny Johnson (@bennyjohnson) August 7, 2024
वेंस ने कमला हैरिस पर पत्रकारों से बात न करने का लगाया आरोप
जेडी वेंस ने पत्रकारों से बात करते हुए कमला हैरिस पर मीडिया से बात ने करने और उनके सवालों का जवाब ने देने का आरोप लगाया। वेंस ने कहा कि 'आप लोग आजकल अकेला महसूस कर रहे हैं क्योंकि उपराष्ट्रपति पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं देतीं और बीते 17 दिनों से उन्होंने सवालों का जवाब नहीं दिया है।' वेंस ने तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्होंने कोई स्पष्टीकरण दिया है कि वह पत्रकारों के सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रही हैं? कमला हैरिस और उनके रनिंग मेट मतलब डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के दावेदार टिम वाल्ज ने विस्कोंसिन में एक रैली को संबोधित किया।