फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Indian origin people arrested Tennessee hotel owners hiding fugitives

USA: भारतीय मूल के होटल मालिक अमेरिका में गिरफ्तार; दो भगोड़ों को 'गुप्त कमरे' में छिपाने के आरोप

Fri, 15 Dec 2023 08:58 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Dec 2023 08:58 PM IST
सार

अमेरिका में पुलिस से झूठ बोलने और दो भगोड़ों को अपने होटल में छिपाने के आरोप में भारतीय मूल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टेनेसी राज्य की पुलिस ने बताया कि अपने होटल में छिपाने के बावजूद इन लोगों ने पुलिस को गुमराह किया।

विज्ञापन
USA Indian origin people arrested Tennessee hotel owners hiding fugitives
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के टेनेसी राज्य में भारतीय मूल के दो होटल मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। दक्षाबेन पटेल और हर्षिल पटेल की गिरफ्तारी के मामले में आई खबर के अनुसार दोनों लोगों पर पुलिस से कथित तौर पर झूठ बोलने का आरोप लगा है। दोनों पर उनकी इमारत के अंदर छिपे दो भगोड़ों को छिपाने का आरोप भी लगा है। 
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षाबेन पटेल और हर्षिल पटेल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों टेनेसी राज्य के मोंटेगल में सुपर 8 और माउंटेन इन के मालिक हैं। मोंटेगल पुलिस विभाग ने कहा, उन्होंने 18 जुलाई को एक जांच के दौरान वांछित आरोपियों के ठिकाने के बारे में पुलिस से कथित तौर पर झूठ बोला और आरोपियों को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


टेनेसी पुलिस ने बताया कि उस इलाके में नशीली दवाओं का बड़े पैमाने पर लेन-देन का इनपुट मिला था। सूचना के आधार पर अधिकारी होटल के पीछे निगरानी कर रहे थे। गश्ती के दौरान पुलिस ने होटल की बालकनी में दो लोगों को देखा। अधिकारियों ने दोनों की पहचान फ्रैंकलिन काउंटी से फरार लोगों के रूप में की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने गुंडागर्दी के आरोप में वारंट भी जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, जांच के दौरान पता चला कि होटल में 'इमारत के कोने पर एक गुप्त कमरा' था। भगोड़े वहीं रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक दक्षाबेन पटेल और हर्षिल पटेल ने कई बार पूछे जाने के बावजूद दोनों वांछित संदिग्धों के बारे में झूठ बोला। होटल में छिपाने के बावजूद पुलिस अधिकारियों को गुमराह किया गया। दक्षाबेन और हर्षिल पर पुलिस अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट देने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed