फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA indian national pleads guilty to attacking white house with fuelled by nazi ideology

USA: व्हाइट हाउस पर हमले का दोषी पाया गया भारतीय मूल का युवक, नाजी विचारधारा से प्रभावित होकर किया हमला

Tue, 14 May 2024 09:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 May 2024 09:25 AM IST
सार

अमेरिका के अटॉर्नी मैथ्यू ग्रेव्स ने सोमवार को यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कंडुला ने नाजी विचारधारा से प्रभावित होकर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को हटाकर तानाशाही लाने की मंशा से व्हाइट हाउस पर हमला किया।

विज्ञापन
USA indian national pleads guilty to attacking white house with fuelled by nazi ideology
व्हाइट हाउस पर हमले का दोषी पाया गया भारतीय मूल का युवक - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय मूल के युवक को व्हाइट हाउस पर हमले का दोषी ठहराया गया है। युवक पर एक ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमले का दोष सिद्ध हुआ है और नाजी विचारधारा से प्रभावित होकर उसने इस हमले को अंजाम दिया। कोर्ट 23 अगस्त को उसकी सजा का एलान करेगा। दोषी युवक की पहचान साई वर्शिथ कंडुला (20 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो मिसौरी के सेंट लुईस इलाके का रहने वाला है। 
विज्ञापन


नाजी विचारधारा से प्रभावित होकर किया हमला
अमेरिका के अटॉर्नी मैथ्यू ग्रेव्स ने सोमवार को यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कंडुला ने नाजी विचारधारा से प्रभावित होकर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को हटाकर तानाशाही लाने की मंशा से व्हाइट हाउस पर हमला किया। कंडुला ने जांच कर्ताओं के सामने स्वीकार किया कि अपने उद्देश्य को पाने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य नेताओं की हत्या करने से भी पीछे नहीं हटता। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, कंडुला ने 22 मई 2023 की दोपहर को सेंट लुईस से एक विमान द्वारा वॉशिंगटन डीसी पहुंचा। कंडुला शाम करीब 5.20 बजे डलास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा और शाम करीब साढ़े छह बजे उसने एक ट्रक किराए पर लिया। ट्रक किराए पर लेकर वह व्हाइट हाउस के लिए निकल गया। रास्ते में वह खाने और गैस के लिए रुका। रात करीब साढ़े नौ बजे कंडुला वॉशिंगटन डीसी पहुंचा और वहां एच स्ट्रीट पर नॉर्थवेस्ट और 16वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के चौराहे पर व्हाइट हाउस की सुरक्षा में तैनात बैरिकेड से ट्रक को टकर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंडुला पर आरोप है कि उसने ट्रक को फुटपाथ पर चढ़ा, जिससे फुटपाथ पर चलने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फिर से कंडुला ने ट्रक को एक और बैरिकेड से टकराया, जिससे ट्रक खराब होकर बंद हो गया। कंडुला ट्रक से उतरा और उसने अपने बैग से एक बैनर निकाला, यह बैनर लाल और सफेद रंग का बना था और इस पर नाजी स्वास्तिक भी बना था। यूएस पुलिस ने कंडुला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed