{"_id":"6572bd928f95dabfce0d3838","slug":"usa-football-club-indian-origin-manager-accused-stealing-22-million-dollars-for-gambling-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: भारतीय मूल के मैनेजर पर आरोप, फुटबॉल टीम के दो करोड़ डॉलर चुराकर खरीदी लग्जरी कारें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: भारतीय मूल के मैनेजर पर आरोप, फुटबॉल टीम के दो करोड़ डॉलर चुराकर खरीदी लग्जरी कारें
Fri, 08 Dec 2023 12:24 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:24 PM IST
सार
अमित पटेल पर आरोप है कि वह क्लब के अकेले प्रशासक थे और उन्होंने टीम के लिए सामान खरीदने के लिए इस्तेमाल होने वाले वर्चुअल क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम का इस्तेमाल निजी खरीद के लिए किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भारतीय मूल के मैनेजर पर आरोप लगा है कि उसने अमेरिका के फुटबॉल क्लब को दो करोड़ 20 लाख डॉलर का चूना लगाया है। आरोप है कि मैनेजर ने धोखाधड़ी कर फुटबॉल क्लब के करोड़ों डॉलर अपने शौक पूरे किए। आरोपी ने धोखाधड़ी कर फुटबॉल क्लब के पैसों से अपने लिए लग्जरी कारें और अन्य सामान खरीदा। आरोपी की पहचान अमित पटेल के रूप में हुई है, जो अमेरिका के जैक्सनविले जगुआर फुटबॉल क्लब के वित्तीय मैनेजर थे।
क्या हैं अमित पटेल पर आरोप
अमित पटेल 2018 में फुटबॉल क्लब का वित्तीय मैनेजर बने थे और अगले पांच सालों तक इस पद पर रहे। इस साल फरवरी में क्लब ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया था। जैक्सनविले के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जो दस्तावेज पेश किए गए हैं, उनके मुताबिक अमित पटेल पर आरोप है कि वह क्लब के अकेले प्रशासक थे और उन्होंने टीम के लिए सामान खरीदने के लिए इस्तेमाल होने वाले वर्चुअल क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम का इस्तेमाल निजी खरीद के लिए किया।
जुए की लत के चलते डूबा पैसा!
पटेल ने क्लब के पैसों से अपने लिए टेस्ला मॉडल 3 सेडान कार, एक निसान पिकअप ट्रक, 95 हजार डॉलर की एक लग्जरी घड़ी और निवेश के लिए क्रिप्टोकरेंसी खरीदी। एफबीआई इस मामले की जांच कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी के वकील एलेक्स किंग ने कहा है कि उनका मुवक्किल अपने किए के लिए शर्मिंदा है और अपने किए के लिए माफी मांगता है। वकील ने बताया कि पटेल को जुए की लत है और उसने जुए की लत के चलते ही क्लब में पैसों की धोखाधड़ी की और जुए में हारी रकम को चुकाने के लिए फुटबॉल क्लब के पैसों का इस्तेमाल किया।