फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa florida signs anti china law ban ccp to purchase land in state influence education institute

US: इस अमेरिकी राज्य ने चीन के खिलाफ बना दिया कानून, जमीन खरीद से लेकर एप डाउनलोड तक, लागू हुए ये नियम, जानें

Tue, 09 May 2023 12:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 May 2023 12:10 PM IST
सार

चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) से जुड़े एप और सरकारी और शैक्षणिक संस्थाओं में इस्तेमाल होने वाले सर्वर और डिवाइस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
usa florida signs anti china law ban ccp to purchase land in state influence education institute
फ्लोरिडा के गवर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा ने एक चीन विरोधी कानून बनाया है। फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसानटिस ने मंगलवार को इस कानून पर हस्ताक्षर भी कर दिए। फ्लोरिडा में चीन के प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए यह कानून बनाया गया है। बता दें कि इस कानून के बनने के बाद अब चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोग फ्लोरिडा में जमीन नहीं खरीद पाएंगे। साथ ही चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) से जुड़े एप और सरकारी और शैक्षणिक संस्थाओं में इस्तेमाल होने वाले सर्वर और डिवाइस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


लागू हुए ये नियम
नए कानून के तहत चीन नागरिक, जिनके पास नॉन टूरिस्ट वीजा है, वो दो एकड़ से कम बड़ा ही प्लॉट खरीद पाएंगे और साथ ही मिलिट्री स्टेशन से यह जमीन कम से कम पांच मील दूर होनी चाहिए।  साथ ही शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी या अध्यापक  विरोधी देशों के नागरिकों से कोई भी गिफ्ट या फंड नहीं ले सकेंगे। 
विज्ञापन


फ्लोरिडा की तरह टेक्सास भी लगा चुका है प्रतिबंध
फ्लोरिडा के शिक्षण संस्थानों में सीसीपी के प्रभाव को बढ़ने से भी रोका जाएगा। फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसानटिस ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि फ्लोरिडा में चीन विरोधी कानून ऐसे समय में सामने आया है, जब ऐसे खबरें आ रहीं थी कि टेक्सास और फ्लोरिडा में सार्वजनिक नीतियों को आकार देने के लिए चीन वीचैट समेत अन्य साधनों का इस्तेमाल कर रहा है। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। टेक्सास में भी चीन, रूस, ईरान, उत्तर कोरिया की सरकारों, कंपनियों और नागरिकों के जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने बड़ी तादाद में खरीदी अमेरिका में जमीन
बता दें कि चीन के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने साल 2021 में टेक्सास के डेल रियो में अमेरिका के लॉफलिन एयरफोर्स बेस के पास एक लाख 40 हजार एकड़ जमीन की खरीद की थी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था। टेक्सास के गवर्नर ने पहले ही चीन के खिलाफ कानून बनाने के संकेत दे दिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed